डॉ0 शकील अंसारी (NNI Coverage तहसील संवाददाता)
नानपारा बहराइच (उ0प्र0)। 42वी वाहिनी सशस्त्र सीमा बल मुख्यालय अगईया नानपारा के कमांडेंट प्रवीण कुमार ने बताया की वाहिनी की सीमा चौकी संथलिया मे मुखबिर की सूचना पर पुलिस के साथ स्पेशल चेकिंग पार्टी जिसके कमांडर मुख्य आरक्षी शैलेंद्र सिंह, मुख्य आरक्षी सुभाष, सामान्य आरक्षी कैसर अहमद , सामान्य आरक्षी प् अमृत लाल , व काले सूरज पुलिस की ओर से उपनिरीक्षक रामसजीवन निषाद व सा. आरक्षी संतोष यादव को भेजा । पिलर संख्या.20 पर पहुंचने पर चेकिंग कर रहे थे तभी देखा कि एक संदिग्ध व्यक्ति नेपाल से भारत की ओर सर पर बोरा रख कर आ रहा था । नज़दीक आने पर एसएसबी को देखने पर वो भागने लगा तभी जवानो ने आगे से रोक कर उसके बोरा चेक किया तो उसके अंदर 132 बोतल नेपाली शराब बरामद हुई।
अभियुक्त की पहचान विक्रम चौहान पुत्र चन्द्र वीर चौहान उम्र 35 ग्राम गुलरिया पुलिस स्टेशन नवाबगंज जनपद बहराइच के रूप मे हुई है। शराब की कीमत 30756/- आकी गई है। कमांडेंट प्रवीण कुमार ने बताया कि शराब को सीज़ कर शराब व अभियुक्त को पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया।

No comments:
Post a Comment