Wednesday, January 8, 2020

14 परीक्षा केन्द्रों पर सम्पन्न हुई शिक्षक पात्रता परीक्षा 2019

प्रकाश श्रीवास्तव (NNI Coverage मण्डल ब्यूरो)
देवीपाटन मण्डल/बहराइच (उ0प्र0)। जनपद बहराइच में शिक्षक पात्रता परीक्षा 2019 को शान्तिपूर्वक सम्पन्न कराये जाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी शम्भु कुमार ने पुलिस अधीक्षक डाॅ. गौरव ग्रोवर के साथ परीक्षा केन्द्र स्व. ठाकुर हुकुम सिंह किसान स्नातकोत्तर महाविद्यालय बहराइच का निरीक्षण कर विभिन्न व्यवस्थाओं का जायज़ा लिया। इस अवसर पर जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी विजय मिश्रा, तहसीलदार सदर सतीश कुमार वर्मा व अन्य सम्बन्धित अधिकारी मौजूद रहे।
जिला विद्यालय निरीक्षक राजेन्द्र कुमार पाण्डेय ने बताया कि शिक्षक पात्रता परीक्षा 2019 के लिए जनपद बहराइच को आवंटित किये गये 10427 परीक्षार्थियों के लिए 14 परीक्षा केन्द्र बनाये गये हैं। जिसमें प्रथम पाली में 7016 परीक्षार्थी तथा द्वितीय पाली में 3411 परीक्षार्थी सम्मिलित होंगे।

No comments:

Post a Comment