Friday, January 17, 2020

यूपी अन्डर 19 क्रिकेट खिलाड़ी का दुबई मैच में चयन होने से हर्ष

डॉ0 शकील अंसारी (NNI Coverage तहसील संवाददाता)
नानपारा, बहराइच (उ0प्र0)। यूपी अन्डर - 19 का सितारा बेलदारन टोला नानपारा निवासी मो0 आमिर अन्सारी पुत्र अल्ताफ के दुबई खेल में चयनित होने पर क्षेत्र वासियों में हर्ष की लहर है। आमिर अबतक अन्डर-19 के अन्र्तगत उत्तर प्रदेश के अतिरिक्त कई प्रदेशो मुंबई, लखनऊ, बंगलौर, जयपुर, कलकत्ता और देहरादून आदि स्थानोपर क्रिकेट मैच खेल चुके है। फरवरी 2020 में मोहाली में होने वाले मैच में हिस्सा लेगें। अक्टूबर 2020 में दुबई में होने वाले लीग मौच के लिए यू0पी0 से दो खिलाड़ी चयनित हुए है। जिसमें एक मो0 आमिर अन्सारी भी है। साथ ही कौवन्टी मैच जो कि इग्लैण्ड में जुलाई 21 में खेला जायेगा। उसके लिए उत्तर प्रदेश से श्री अन्सारी ही चयनित हुए है। नानपारा के क्रिकेट में  बढ़ रहे  नानपारा के खिलाड़ी के बढ़ने से लोगो में हर्ष है।

No comments:

Post a Comment