डॉ0 शकील अंसारी (NNI Coverage तहसील संवाददाता)
नानपारा, बहराइच (उ0प्र0)। नवाबगंज क्षेत्र के भारत नेपाल सीमा पर एस०एस०बी० ने दो सौ बोरी चाईनीज मटर बरामद कर तीन तस्करों को पकड़ कर क्षेत्रीय कस्टम विभाग के सुपुर्द किया। भारत नेपाल सीमा पर संतलिया बीओपी एस एस बी के जवानों ने मुखबिर की सूचना पर बैदवरा गांव में छापेमारी कर नेपाल से लायी गई दो सौ बोरी चाईनीज मटर को बरामद किया है।
एस०एस०बी० बीओपी संतलिया के कंपनी कमांडर विपिन कुमार ने बताया कि अनजान व्यक्ति द्वारा सूचना दिया गई कि बड़ी मात्रा में नेपाली साबूत मटर तस्करी कर नेपाल से भारत के सीमावर्ती गांव बैदौरा गांव के शंकरलाल वर्मा तथा आसपास के और गांव में रखा गया है जिसको ले जाने के लिए एक एलपी ट्रक भी वहां खड़ा है यह ट्रक सामान को लेकर 11:00 बजे रात से रात 3:00 बजे के बीच बहराइच पहुंचाया जाएगा। जिस पर कंपनी कमांडर विपिन कुमार के नेतृत्व में एक विशेष नाका पार्टी का गठन किया गया तथा इस नाका पार्टी के जवानों ने रात को छापेमारी कर तस्करी वाला सामान सहित ट्रक को पकड़ने में सफलता हासिल की। जिसमें 200 बोरी मटर तथा उसके ऊपर पचासी बोरा धान लदा हुआ था पकड़कर क्षेत्रीय कस्टम विभाग नानपारा के सुपुर्द किया। बताया जाता है कि पकडी़ गई मटर की कीमत बाजार में लगभग ₹1000000 है पकड़े गए ट्रक का नंबर यूपी 46 टी 1032 चालक जयराजसिंह कैरिंग करने वाले तस्कर राजकरण पुत्र ज्वाला भार्गव निवासी सिरसिया थाना नवाबगंज तथा शकंर लाल वर्मा निवासी बैदरा थाना नवाबगंज को नानपारा कस्टम के हवाले कर दिया है।

No comments:
Post a Comment