Wednesday, January 15, 2020

भगवानपुर क्रिकेट टीम ने उतरौला क्रिकेट टीम को 23 रन से मात दी

प्रकाश श्रीवास्तव (NNI Coverage मण्डल ब्यूरो)
देवीपाटन मण्डल/बलरामपुर, उ0प्र0। ललिया बलरामपुर क्षेत्र के ललिया मैदान पर चल रहे जय मोहन दास बाबा कैनवास बाल क्रिकेट टूर्नामेंट के चौथे दिन के मैच में भगवानपुर के टीम ने उतरौला के टीम को 23रन मात दी। भगवानपुर के टीम के कप्तान मनीष यादव ने पहले टास जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला लिया।भगवानपुर टीम ने 12ओवर खेलकर आठ बिकेट खोकर होकर 127 रन बनाई ।उतरौला की टीम ने 127रन का पीक्षा करने उतरी लेकिन लगातार बिकट पतन से उतरौला टीम लड़खड़ा गयी।ओर 104रन पर पुरी टीम  पैवेलियन चली गयी ।जिससे उतरौला को हार का मुँह देखना पड़ता है।भगवानपुर टीम के नजर मोहम्मद कौ मैन आफ दी मैच का खिताफ मुख्यअतिथि सासंद श्रावस्ती रामशिरोमणी बर्मा  ने दिया।नजर मोहम्मद ने सात बिकट चटकाये व 36रन का अपने टीम को योदान दिया। 
दुसरे मैच में रघवापुर ने लौकहवा को 13रन से पराजित किया।रघवापुर के कप्तान रत्ते बाबा ने टासजीतकर 14ओवर में 124 रन नौ बिकेट खौकर बनाया।लौकहवा ने टीम 14ओवर खेलकर आठ बिकाट खौकर 111रन ही बना सकी ।जिससे हार का सामना करना पड़ा।मैन आफ दी मैच का खिताफ गोलू को सपा के प्रदेश सचिव ओंकार नाथ पटेल ने दिया।गोलू ने 31रन व दो बिकेट लिया है। मुख्यआतिथि सासंद रामशिरोमणी बर्मा सपा प्रदेश सचिव ओंकार नाथ पटेल खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया।सासंद ने कहा कि ग्रामीणो में क्रिकेट के खेल  का युवाओं में काफी उत्साह देखा जा रहा है।ग्रामीण के युवा को क्षेत्र को खेल बढ़ावा मिलने से उनकी प्रतिभा का सही उपयोग हो सकता है।  इस मैच में सुभम मिश्र  सुरज द्विवेदी  सोनू राठौर  त्रियुगी नारायण द्विवेदी सत्यदेव शुक्ला दीनानाथ पटवा अर्जुन संजय द्विवेदी राजू द्विवेदी प्रमोद जयसवाल  अनिल यादव  का बिशेष योगदान रहा है।

No comments:

Post a Comment