प्रकाश श्रीवास्तव (NNI Coverage मण्डल ब्यूरो)
देवीपाटन मण्डल/बहराइच, उ0प्र0। 42वी वाहिनी सशस्त्र बल मुख्यालय अगईया नानपारा के कमांडेंट प्रवीण कुमार ने बताया की वाहिनी की सीमा चौकी निविया मे मुखबिर की सूचना पर पुलिस के साथ स्पेशल पेट्रोलिंग जिसके कमांडर सहायक उपनिरीक्षक सिकन्दर सिंह , मुख्य आरक्षी अमर जीत सिंह , समान्य आरक्षी कैलाश चन्द्र जाट, समान्य आरक्षी सौरभ कुमार, समान्य आरक्षी हेमंत कुमार पुलिस की ओर से उपनिरीक्षक रवीन्द्र प्रसाद व समान्य आलोक विक्रम सिंह को भेजा । पिलर संख्या 650/19 पर पहुंचने पर चेकिंग के दौरान नेपाल से भारत की ओर आ रही मोटर साइकिल पर सवार तस्कर की तलाशी ली गई तलाशी मे तस्करी तस्कर के पास 290 लीटर नेपाली शराब बरामद हुई। पूछ ताछ के दौरान अभियुक्त की पहचान 1.महेश 27 पुत्र माधोराम 2. राकेश साहू 24 पुत्र फागू निवासी रूपईडिहा जन पद बहराइच के रूप में हुई है।
शराब की कीमत 67570/- आकी गई है। कमांडेंट प्रवीण कुमार ने बताया कि शराब व मोटर साइकिल को सीज़ कर दिया गया जिसकी कीमत 82570/- आकी है। सीज़ की हुई वस्तु और अभियुक्त पर मुकदमा दर्ज कर रूपईडीहा पुलिस को सुपुर्द कर दिया गया।

No comments:
Post a Comment