Thursday, January 2, 2020

इंडो नेपाल बार्डर से 40 शीशी नेपाली शराब बरामद, दो गिरफ्तार

प्रकाश श्रीवास्तव (NNI Coverage मण्डल ब्यूरो)
देवीपाटन मण्डल/बहराइच (उ0प्र0)। बहराइच जनपद के सीमावर्ती थानाछेत्र अंतर्गत रुपईडीहा थाना प्रभारी मनीष कुमार पांडेय के कुशल नेतृत्व में आज दो नेपाली शराब तस्करों को शराब सहित पकड़कर भेजा जेल ज्ञात हो कि उप निरीक्षक हरिनाथ यादव की अगुआई में मुखबिर की खास सूचना पर ग्राम खरिहानिया चौराहे के पास से चंद बाबू पुत्र इस्लाम अली निवासी नई बस्ती रुपईडीहा व सूरज वर्मा पुत्र ओमप्रकाश वर्मा निवासी दशहरा बाग रुपईडीहा के पास से 40 सीसी नेपाली शराब बरामद कर पकड़े गए दोनों आरोपियों पर अस्थानीय थाने पर आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेज दिया गया है।

No comments:

Post a Comment