Saturday, January 25, 2020

राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर 42वी वाहिनी एसएसबी जवानों ने ली शपथ

डॉ0 शकील अंसारी (NNI Coverage तहसील संवाददाता)
नानपारा, बहराइच। राष्ट्रीय मतदाता दिवस के मौके पर 42 वी वाहिनी सशस्त्र सीमा बल अगैय्या में जवानों को शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर कमांडेंट प्रवीण कुमार ने जवानो को बताया कि भारत निर्वाचन आयोग पूरे देश में इस बार 10 वा राष्ट्रीय मतदाता दिवस है वर्ष 1950 से स्थापित चुनाव आयोग के 61वें स्थापना वर्ष पर 25 जनवरी 2011 को तत्कालीन राष्ट्रपति प्रतिभा देवी सिंह पाटिल ने ‘राष्ट्रीय मतदाता दिवस’ का शुभारंभ किया था। इस आयोजन के दो प्रमुख विषय थे, ‘समावेशी और गुणात्मक भागीदारी’ तथा ‘कोई मतदाता पीछे न छूटे भारत में राष्ट्रीय मतदाता दिवस प्रत्येक वर्ष 25 जनवरी को मनाया जाता है। विश्व में भारत जैसे सबसे बड़े लोकतंत्र में मतदान को लेकर कम होते रुझान को देखते हुए राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया जाने लगा था। इसके मनाए जाने के पीछे निर्वाचन आयोग का उद्देश्य था कि देश भर के सभी मतदान केंद्र वाले क्षेत्रों में प्रत्येक वर्ष उन सभी पात्र मतदाताओं की पहचान की जाएगी, जिनकी उम्र एक जनवरी को 18 वर्ष हो चुकी होगी। इस सिलसिले में 18 वर्ष या उससे अधिक उम्र के नए मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में दर्ज कि जा सके। इस अवसर पर उप कमांडेंट शैलेष कुमार, निरीक्षक जे. के. त्रिपाठी, उप निरीक्षक संदीप शाह सहित वाहिनी के सभी जवान उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment