Sunday, January 5, 2020

60 लीटर नेपाली शराब के साथ एक गिरफ़्तार

डॉ0 शकील अंसारी (NNI Coverage तहसील संवाददाता)
नानपारा, बहराइच (उ0प्र0)। 42वी वाहिनी सशस्त्र सीमा बल मुख्यालय अगईया नानपारा के कमांडेंट प्रवीण कुमार ने बताया की वाहिनी की सीमा चौकी शिवपुरा मे मुखबिर की सूचना पर पुलिस के साथ स्पेशल पेट्रोलिंग जिसके कमांडर मुख्य आरक्षी हेमराज कनौजिया, सामान्य आरक्षी निखिल कुमार, सामान्य आरक्षी प्रकाश नायक पुलिस की ओर से उपनिरीक्षक राम केश यादव व मुख्य आरक्षी महेंद्र चन्द्र को भेजा । पिलर संख्या 654/11 पर पहुंचने पर पर देखा कि तस्कर नेपाल से भारत की ओर मोटर साइकिल से आ रहा था ।एसएसबी को देखने पर वो भागने लगा जवानो ने आगे से रोक कर चेक किया तो उसके पास से साठ लीटर नेपाली शराब बरामद हुई।
अभियुक्त की पहचान राम सूरत पुत्र अमिर्का प्रसाद उम्र 30 ग्राम प्रहलाद गांव पुलिस स्टेशन रूपईडीहा के रूप मे हुई।
शराब की कीमत 13380/- आकी गई है। कमांडेंट प्रवीण कुमार ने बताया कि शराब व मोटर साइकिल को सीज़ कर दिया गया जिसकी कीमत 33380/- आकी है। सीज़ की हुई वस्तु और अभियुक्त पर मुकदमा दर्ज कर रूपईडीहा पुलिस को सुपुर्द कर दिया गया।

No comments:

Post a Comment