डॉ0 शकील अंसारी (NNI Coverage तहसील संवाददाता)
नानपारा, बहराइच (उ0प्र0)। रिमझिम बारिश के बीच तहसील नानपारा परिसर में समाधान दिवस का आयोजन उप जिला अधिकारी राम आसरे वर्मा की अध्यक्षता में किया गया इस मौके पुलिस क्षेत्राधिकारी अरुण चंद्र तहसीलदार दिनेश सिंह सहित भारी संख्या में अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे समाधान दिवस पर 67 शिकायती पत्र प्राप्त हुए इनमें सर्वाधिक राजस्व विभाग के शिकायती पत्र है किसी का मौके पर निस्तारण नहीं हो सका।
उप जिला अधिकारी राम आसरे वर्मा ने समस्त राजस्व निरीक्षक को बुलाकर कहा की चक मार्ग और रास्तों पर अवैध कब्जे की शिकायतें प्राप्त हो रही हैं सभी लोग लेखपालों को लगा दें और 1 महीने के अंदर कहीं पर भी अवैध कब्जे की शिकायत ना रहे यदि लेखपाल नहीं काम करते हैं तो उनकी रिपोर्ट दें उन्हें दंडित किया जाएगा शासन की मंशा के अनुरूप कार्य करना हमारी प्राथमिकता है।

No comments:
Post a Comment