Wednesday, January 15, 2020

सीमा पर नेपाली शराब की तस्करी जोरों पर एसएसबी ने फिर पकड़ी 782 लीटर

डॉ0 शकील अंसारी (NNI Coverage तहसील संवाददाता)
नानपारा, बहराइच (उ0प्र0)। एसएसबी व पुलिस की संयुक्त टीम ने नेपाल सीमा से लाई जा रही 782 बोतल नेपाली शराब बरामद की है इसमें तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। पकड़े गए अभियुक्त की पहचान 1.विजय सिंह पुत्र महाराज बाग सिंह उम्र 32 ग्राम भंगिया जनपद श्रावस्ती व  2.राजू वर्मा 22 पुत्र राम सेवक वर्मा 3. मदन वर्मा पुत्र शानो दत्त वर्मा 35 ग्राम गंगापुर रूपईडीहा के रूप में हुई है।
42 वी वाहिनी सशस्त्र सीमा बल मुख्यालय अगईया नानपारा के कमांडेंट प्रवीण कुमार ने बताया कि मुखबिर की सूचना मिलने पर  वाहिनी की सीमा चौकी जमुना व सीमा चौकी मौलाना पुरवा से पुलिस के साथ  दो स्पेशल पेट्रोलिंग पार्टी जिसके कमांडर सहायक उपनिरीक्षक भरत भूषण सहायक उपनिरीक्षक चमन लाल मुख्य आरक्षी भीमराज व सामान्य आरक्षी ताराचंद, उपनिरीक्षक पुष्कर सिंह व सहायक उपनिरीक्षक सुखदेव, योगेश, सिकन्दर, विजय  को भेजा। बॉर्डर आउट पोस्ट मौलाना पुरवा पिलर  संख्या.23 व आउट पोस्ट पिलर संख्या .642 पहुंचने पर पेट्रोलिंग पार्टी ने सघन चेकिंग शुरू की चेकिंग के दौरान सीमा चौकी जमुनाहा पर नेपाल से भारत भारत की ओर आ रहे लोगों को  चेक किया गया जिसमे 630 लीटर शराब बरामद हुई  व सीमा चौकी मौलाना पुरवा मे चेकिंग के दौरान 152 लीटर तस्करी की बरामद हुई। बरामद की हुई शराब को सीज़ कर दिया गया है।शराब की कीमत 185,000 आकी गई है। कमांडेंट प्रवीण कुमार ने बताया कि सीज़ की हुई शराब व तीनो अभियुक्तों को पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है।

No comments:

Post a Comment