सरफराज अहमद सिद्दीकी (NNI Coverage नगर संवाददाता)
नानपारा नगर, बहराइच। विकास खण्ड बलहा मुख्यालय के सभागार में राष्ट्रीय बालिका दिवस व मतदाता दिवस के मौके पर बेटी बचाव, बेटी पढ़ाओं अभियान के अन्र्तगत एक समारोह सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व विधायक दिलीप वर्मा जी थे। कार्यक्रम में पूर्व में हुई प्रतियोगिता के लिए बच्चों को पुरूस्कृत भी किया गया। कार्यक्रम में सी.एच.सी. अमवा हुसैनपुर के प्रभारी डाॅ0 संजय सोलंकी ने आयुष्मान कार्ड योजना के बारे में लोगो को जानकारी दी। पूर्ति निरीक्षक बलहा साहेबलाल, देवश चन्द्र भारती ने पूर्ति विभाग में वर्तमान में दिये जाने वाले लाभ के बारे में बताया वही बीडीओ बलहा सुभाष चन्द्र सरोज ने आवास योजना के बारे में लोगो को बताया। खण्ड शिक्षा अधिकारी फूलचन्द्र मौर्या ने कायाकल्प योजना, बेटी बचाव, बेटी पढाओं, जूता मोजा, ड्रेस, बैग और मध्यान्ह भोजन के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम में मौजूद लोगो को मतदान के लिए शपथ भी दिलाई गयी। इस मौके पर पंकज जायसवाल, अरविन्द चैधरी, अमरनाथ यादव, अच्छन खां, रईस व सईद प्रधान सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

No comments:
Post a Comment