Sunday, January 5, 2020

नानपारा जिला बनाने की मांग मुखर हुई, शासन में मंगाई रिपोर्ट

सरफराज अहमद सिद्दीकी (NNI Coverage नगर संवाददाता)
नानपारा नगर, बहराइच (उ0प्र0)। नानपारा जिला बनाओ अभियान समिति एवं  क्षेत्र  के जागरूक नागरिकों द्वारा पिछले 20 वर्षों से नानपारा जिला बनाने की मांग की जाती रही है विगत  वर्षों से राष्ट्रीय लव कुश महासंघ के अध्यक्ष पूर्व विधायक दिलीप कुमार वर्मा एवं नानपारा की विधायक माधुरी वर्मा  के नेतृत्व में जिला बनाओ समिति के संयोजक  डॉक्टर शकील अंसारी  एवं केशव पांडे  एवं नानपारा वासियों ने विधायक के नेतृत्व में मांग के समर्थन में अभियान की शुरुआत की थी इसके बाद से जिला बनाने की मांग जोर पकड़ने लगी विधायक के नेतृत्व में विगत दिवस जिला बनाओ अभियान समिति एवं नानपारा के प्रतिनिधि ग्राम प्रधान भाजपा नेता आदि ने  लखनऊ पहुंचकर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह एवं उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य  से मिलकर मांग पत्र के माध्यम से अपनी मांग उठाई थी इसके बाद से नानपारा जिले की मांग मुखर हुई और शासन स्तर पर बहराइच के जिला अधिकारी और देवीपाटन मंडल के मंडलायुक्त लखीमपुर खीरी के जिलाधिकारी से राजस्व परिषद उत्तर प्रदेश के विशेष कार्याधिकारी सुनील कुमार झा ने रिपोर्ट मंगाई है इस रिपोर्ट में नानपारा तहसील मोतीपुर तहसील विधानसभा  बलहा विधानसभा नानपारा के पूरे राजस्व ग्राम विधानसभा मटेरा और विधानसभा  महासी के आंशिक राजस्व ग्राम एवं लखीमपुर जिले के विकासखंड ईसानगर के राजस्व ग्रामों को शामिल किए जाने संबंधी रिपोर्ट जानी है इसके बाद  नानपारा जिला बनाने के आसार प्रबल हो जाएंगे। 
मालूम हो कि नानपारा की स्थापना शाहजहां के शासनकाल में वर्ष 1636  ईसवी में की गई थी वर्तमान में नानपारा उत्तर प्रदेश की सबसे पुरानी तहसील है और यहां के नागरिक एवं सामाजिक संगठन 20 वर्षों से  नानपारा को जिला बनाने की मांग करते रहे हैं। जेवीएस संस्था के जिला बनाओ अभियान समिति के संयोजक डॉक्टर शकील अंसारी ने बताया कि  नानपारा जिले की मांग को लेकर उन्होंने अपनी संस्था को पंजीकृत कराया था और  बराबर मांग करते रहें कुछ वर्षों से पूर्व विधायक एवं नानपारा की विधायक के नेतृत्व में जिले की लड़ाई लड़ी जा रही है, उन्हें पूरी उम्मीद है कि मुख्यमंत्री एक दिन नानपारा को जिला घोषित करेंगे।

No comments:

Post a Comment