Saturday, January 11, 2020

दुष्कर्म का प्रयास, महीनों से भटक रही पीड़िता नही मिला न्याय

ब्रहमपाल सिंह यादव (NNI Coverage राज्य ब्यूरो UP वेस्ट)
उत्तरप्रदेश/पीलीभीत। जनपद पीलीभीत के थाना माधोटांडा क्षेत्र के गांव निवासी पीड़ित महिला को 6 माह से न्याय नही मिल पा रहा महिला जमुनियां पुलिस चौकी एवं थाना माधोटांडा के चक्कर काटते काटते परेशान होकर मंगलवार को एसडीएम कलीनगर हरिओम शर्मा के पास जा धमकी और उसने आप बीती सुनाई एवं जमुनियां पुलिस पर भड़ास निकालते हुए एसडीएम से न्याय की गुहार लगाई एसडीएम ने थाना माधोटांडा को कार्यवाही के निर्देश दिए है पीड़ित महिला ने शपथ पत्र लगाकर एसडीएम को दिए प्रार्थना में कहा कि गांव निवासी रामभजन पुत्र केसरीलाल महिला के पति की गैर मैजूदगी में एक वर्ष से लगातार मेरे साथ दुष्कर्म करने का प्रयास करता चला आ रहा है कई बार पुलिस से सिकायत करने के बाद भी मदद नही की है, पीड़ित महिला ने मुख्यमंत्री पोर्टल का भी सहारा लिया है।
एसएचओ सजीव कुमार उपाध्याय ने बताया कि मेरे समय मे इस तरह का मामला सामने नही आया मुझसे पहले का होगा जैसे ही मामला आता है जांच कराकर प्रारंभिक कार्यवाही की जाएगी।

No comments:

Post a Comment