ब्रहमपाल सिंह यादव (NNI Coverage राज्य ब्यूरो UP वेस्ट)
उत्तरप्रदेश/जमुनियां खास (पीलीभीत)। तहसील क्षेत्र के गांव जमुनियां खास में गायत्री मंदिर पर रविवार को नेहरू युवा केंद्र पीलीभीत के तत्वाधान में राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक श्रीकृष्ण के द्वारा राष्ट्रीय युवा दिवस के कार्यक्रम का आयोजन किया गया कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व प्रधान रामसनेही वर्मा ने स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित कर किया कार्यक्रम में एन वाई वी श्रीकृष्ण ने स्वामी जी के विचारों को युवाओं तक पहुंचाने का कार्य किया उन्होंने कहा स्वामी विवेकानंद युवाओं के ऐसे मार्गदर्शक थे जिन्हें पढ़कर युवाओं को अपने कर्तव्य मार्ग का बोध होता है कार्यक्रम में उपस्थित पूर्व एन वाई वी अनिल कुमार ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा की स्वामी विवेकानंद के विचारों को हम समस्त युवा साथियों को आत्मसात करने की आवश्यकता है स्वामी विवेकानंद जी ने युवाओं को जीने की कला को सिखाया है आज ऐसे महापुरुष का जन्म दिवस है जिनको मना कर हम समस्त देशवासी अपने आप को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं कार्यक्रम से पूर्व गायत्री परिवार के द्वारा आयोजित मासिक हवन कर वातावरण को बा युवाओं के तन मन को शुद्ध करने का कार्य किया गया।
कार्यक्रम में सत्यवीर शर्मा देवेश यादव धर्मपाल राठौर सत्येंद्र कुशवाहा मयंक शुक्ला सहित आदि लोगो ने अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में मुख्यता राम प्रसाद वर्मा रामेश्वर दयाल पवन महेश कुमार बर्मा शिवम यादव दोदराम वकील साहब सहित दर्जनों युवा उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन प्रेम राज वर्मा ने किया।

No comments:
Post a Comment