Sunday, January 5, 2020

नागरिकता संसोधन बिल पर लोगों को जागरूक करना आवश्यक

अनूप मिश्रा (NNI Coverage तहसील संवाददाता)
पयागपुर/बिशेश्वरगंज-बहराइच, उ0प्र0। लोक जागरण मंच के तत्वावधान में नागरिकता संसोधन विधेयक के विषय में जनजागरण से सम्बंधित एक बैठक सरस्वती शिशु मंदिर बिशेश्वरगंज में आयोजित की गई। जिसमें मुख्य अतिथि शिवम जी रहे। बैठक में न्याय पंचायत स्तर पर गोष्ठी का आयोजन कर लोगों को इस बिल के विषय में जानकारी देने की योजना बनाई गई। मुख्य अतिथि ने कहा कि सरकार पाकिस्तान अफगानिस्तान और बंगलादेश के गैर मुस्लिम समुदाय के पीड़ितों के भारत में नागरिकता देने सम्बन्धी कानून का मार्ग प्रसस्त किया है। इससे विपक्षी दलों को पीड़ा हो रही है। वे जगह जगह लोगों को भड़का कर दंगा करा रहे हैं। इस विषय पर हमको लोगों को जागृत करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा समाज के जिम्मेदार लोग शिक्षित लोग इस बिल के विषय में लोगों को जागरूक करें। इस अवसर पर संघ के वरिष्ठ सरसंघचालक परमेश्वर सिंह पूर्व ब्लाक प्रमुख सच्चिदानंद पाठक भाजयुमो के जिला उपाध्यक्ष आनन्द पाण्डेय मण्डल अध्यक्ष धनुही राजकुमार शुक्ल सन्तोष तिवारी अजीत शुक्ल चेतन पाठक निखिल चन्द पाठक सहित कई लोग उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment