Wednesday, January 15, 2020

मुख्य सेविका सहित सीडीपीओ पर भी भ्रष्टाचार का आरोप

मो0 शरीफ (NNI Coverage जिलासंवाददाता)
बहराइच/नवाबगंज-बाबागंज, (उ0प्र0)। जनपद के विकास क्षेत्र नवाबगंज अंतर्गत बाल विकास परियोजना में तैनात मुख्य सेविका ममता वर्मा द्वारा अपने आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को प्रताड़ित करने के साथ-साथ धन उगाही का मामला सामने आया है, जिसकी शिकायत कई बार कार्यकत्रियों द्वारा कार्यालय के नोडल अधिकारी को मौखिक वा लिखित रूप में शिकायत किया गया परंतु वर्तमान सीडीपीओ कार्यवाही करने के स्थान पर धन उगाही में बढ़ावा दे रहा है। 
बाल विकास पुष्टाहार को लगातारकार्यालय द्वारा ₹200 में बेचने का का कार्य भी किया जा रहा है। इतना ही नही उनके पति द्वारा अपने कार्य क्षेत्र में धन उगाही के साथ साथ अश्लील हरकतें भी करते नजर आ रहे है। इस सम्बन्ध में ग्रामीणों ने भी शिकायत किया है लेकिन नोटों की चमक से बाल विकास परियोजना अधिकारी की आँखे चकाचौंध हो चुकी है। अब जिला प्रशासन मामले का संज्ञान लेकर क्या कार्यवाई करता है, ये तो वक्त बताएगा?

No comments:

Post a Comment