Thursday, January 16, 2020

राजमहल सर्कस के जोकर किरदार निसार बकर का निधन

कैलाश नाथ राना (NNI Coverage तहसील संवाददाता)
कैसरगंज/जरवल, बहराइच (उ0प्र0)। राजमहल सर्कस में जोकर का किरदार निभाने वाले निसार अहमद जो कि काफी समय से राजमहल सर्कस में जोकर का किरदार निभाते रहें हैं। पिछले 3 सालों से बीमारी के चलते  अपने घर चले आए। दिनाँक 13/01/2020 निधन हो गया उनकी मिट्टी कटरा के पश्चिम कब्रस्तान में दी गई। इन्होंने अपना नाम राजमहल सर्कस मैं उज्जवल किया और इन्हें भालू से लड़ने का शौक था। इनका कद लगभग 4 फीट का था। 
निसार की उम्र लगभग 55 साल के थी। जरवल वासियो ने इनके निधन पर गहरा दुःख प्रकट किया। इनकी मृत्यु सर्कस जगत और कलाकार जगत के साथ उत्तर प्रदेश की भी एक क्षति है। नगर वासियो ने उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की । "वे छोटे कद के बड़े कलाकार थे।"

No comments:

Post a Comment