Sunday, January 19, 2020

भारी वाहन ने हिरण को मारी टक्कर, घण्टे भर तड़फ के बाद मौत

अनूप मिश्रा (NNI Coverage तहसील संवाददाता)
पयागपुर, बहराइच (उ0प्र0)। जनपद बहराइच के थाना पयागपुर अंतर्गत गोण्डा रोड स्थित इन्दिरापुर के पास भारी वाहन ने एक हिरण को टक्कर मार दिया। स्थानीय निवासीयों ने  घटना स्थल पर पहुँच कर पयागपुर पुलिस को सुचना देकर  ततपश्चात ग्रामीणों ने वन दरोगा को फ़ोन किया लेकिन घटना स्थल पर कोई भी नही पंहुचा। हिरण लगभग 45 मिनट तक तड़पता रहा। उसके सहयोग के लिए कोई भी आगे नही आया लगभग 1 घण्टा बाद 112 नंबर पुलिस वैन पहुँची तब तक हिरण की मृत्यु हो चुकी थी। अगर समय से पुलिस पहुँच जाती तो शायद हिरण की जान बचाई जा सकती थी पुलिस वालो ने बताया की हमे सुचना ही नही मिली।लेकिन मौके पर उपस्थित लोगो ने फ़ोन पर पुलिस और वन विभाग को सूचना देने की पुस्टि की फिर भी  इतनी बड़ी लापरवाही सामने आ रही है।

No comments:

Post a Comment