ब्रहमपाल सिंह यादव (NNI Coverage : ब्यूरो यूपी वेस्ट)
उत्तरप्रदेश/पीलीभीत। तहसील क्षेत्र के गांव जमुनियां खास से लगभग एक किलोमीटर की दूरी पर जंगल के निकट प्राचीन ओड़ाझार शिवमंदिर पर बुधवार को सामाजिक विशाल भंडारे का आयोजन किया जिसमे क्षेत्र के दर्जन भर गांवो के श्रद्धालुओं की भीड़ रही और शिवमंदिर पर पहुचने वाले श्रद्धालुओं ने नववर्ष के उपलक्ष्य में भगवान शिव दर्शन किए एवं अपनी अपनी मनोकामनाएं रखी और भंडारे का आनंद लिया,यह कार्यक्रम नववर्ष के एक जनवरी को हर वर्ष किया जाता है, जिसमे क्षेत्र के आस पास के गांव से श्रद्धालुओं ने बढ़चढ़ के भाग लिया और भंडारे मे हलवा पूड़ी चावल पुलाव सहित कई तरह की सब्जी का प्रसाद चखकर आनन्द लिया।
कई दिनों से भंडारे की व्यबस्था में गांव के दर्जनों श्रद्धालु लगे हुए थे खास बात ये रही की भारतीय संस्कृति के अनुसार सभी धर्म जाति की महिलाएं पुरुषों ने भंडारे में सेवा का योगदान दिया प्रसाद ग्रहण किया,कई दिनों से लगभग दर्जन भर सेवादार लगाए गए थे,शिवमंदिर ओडाझार पर श्रद्धालुओं की समिति के कार्यकर्ताओं एव ग्रामीणों ने विशेष सहयोग किया जिसमें सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ मंदिर में प्रसाद चढ़ाने को लग गई क्षेत्र के हजारो हजारो श्रद्धलुओं ने प्रसाद ग्रहण किया शिवशंकर की कृपा से शांति व्यबस्था से कार्य सम्पन्न किया गया है।

No comments:
Post a Comment