Monday, January 20, 2020

शीतलहरी के कारण जनजीवन अस्त व्यस्त, लोग घरों में दुबके

डॉ0 शकील अंसारी (NNI Coverage तहसील संवाददाता)
नानपारा, बहराइच (उ0प्र0)। खेत में पड़ रही कड़ाके की ठंड एवं शीतलहर के कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया लोग घरों में दिन दिनभर दुबके रहे सुबह से शाम घना कोहरा और शीत लहरी का कहर जारी रहा। जगह-जगह लोग अलाव ताप से नजर आए गरीब पीड़ित लोग  ठंड से कांपते हुए दिखाई पड़े। कड़ाके की ठंड के बावजूद जरूरी कार्यों से  लोगों को अपने घरों से निकलना ही पड़ा यात्रा के दौरान घने कोहरे के कारण लोगों को आवागमन में काफी परेशानियां हुई। मालूम हो कि बीते दिनों हुई बरसात के चलते दलहनी तिलहनी फसलों को भारी नुकसान हुआ इसके अलावा सब्जी किसानों को भी समस्याओं का सामना करना पड़ा सब्जियों की फसलें प्रभावित हुई किसानों का कहना है कि खिचड़ी के बाद हमेशा मौसम साफ हो जाता था परंतु 2020 में ऐसा दिखाई नहीं पड़ रहा है ठंड के कारण लोग परेशान हैं पशुओं को चारा तक नहीं मिल पा रहा है।

No comments:

Post a Comment