Tuesday, January 21, 2020

नगरनिगम की सुस्त कार्यप्रणाली से नगरवासी परेशान, विभाग मस्त

सुजीत कुमार सिंह (NNI Coverage मण्डल ब्यूरो)
अयोध्या मण्डल/अयोध्या (उ0प्र0)। नगर निगम अयोध्या की सुस्त कार्यप्रणाली से नगरवासी काफी परेशान हैं, उनकी सुनने वाला कोई नहीं है। नगर निगम अयोध्या के अयोध्या स्थित जोनल कार्यालय में कर्मचारियों की लापरवाही के कारण भवनों का कर निर्धारण कार्य अभी तक पूरा नहीं हो पाया है। भवन स्वामियों को अपने भवन के गृहकर व जलकर की डिमांड लेटर अभी तक नहीं मिल सके हैं जिसके कारण वे टैक्स जमा करने के लिए इधर-उधर चक्कर लगाते घूम रहे हैैं । दो साल पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने अयोध्या नगर पालिका को फैजाबाद नगर पालिका में जोड़ते हुए नगर निगम अयोध्या की घोषणा कर दी थी, जिसका मुख्यालय फैजाबाद स्थित नगर पालिका परिषद फैजाबाद के कार्यालय को ही बनाया गया जिससे अयोध्या वासियों को अपने छोटे से छोटे कार्य के लिए फैजाबाद दौड़ना पड़ रहा है उनकी कोई भी अयोध्या में सुनने वाला नहीं है। 
दो साल बीतने के बाद भी भवनों का एसेसमेंट अभी तक नहीं हो पाया है। गृहकर- जलकर का बिल भवन स्वामियों को नहीं मिल पा रहा है जबकि वह समय से बिल मिल जाने पर टैक्स जमा करते तो उन्हें नियमानुसार 10 प्रतिशत की छूट मिलती इस छूट से भी उन्हें वंचित कर दिया गया है। 31 मार्च 2020 तक टैक्स जमा करना जरूरी है। नगर निगम द्वारा आज तक जारी भवन स्वामियों के बिल में पिछले वर्ष के टैक्स पर 12% का ब्याज लगाया गया है जो नियमत: गलत है क्योंकि जब नगर निगम ने गृहकर जलकर के बिल ही भवन स्वामी को नहीं दिये तो वह टैक्स जमा कैसे करता? उसकी क्या गलती है? नगर निगम के मेयर और आयुक्त को चाहिए अयोध्या नगरी में स्थित सभी पुराने और नए भवनों का सही ढंग से असेसमेंट करा कर भवनों के गृहकर और जलकर के बिल भवन स्वामियों को समय से उपलब्ध करा दें, जिससे वह निर्धारित समय में अपने बिलों का भुगतान कर सकें। कर निर्धारण में पक्षपातपूर्ण रवैया भी अख्तियार करने का मामला सामने प्रकाश में आया है। मनमाने ढंग से यहां के कर्मचारियों ने लोगों के भवनों का गृहकर और जलकर निर्धारित किया है जहां सीवर कनेक्शन दिए ही नहीं गयेहैं वहां सफाई कर कर्मों जोड़ा गया है?कर निर्धारण में एकरूपता और समानता न होने के कारण भी नागरिकों में आक्रोश व्याप्त है। यहां के नागरिकों को उम्मीद है कि नगर निगम के महापौर और नगर निगम अयोध्या के आयुक्त यहां के कर्मचारियों को निर्देशित करके निर्धारित समय के भीतर गृहकर ,जलकर जमा करने के लिए डिमांड लेटर (बिल) भवन स्वामियों को उपलब्ध कराने का कष्ट करेंगे, ताकि अयोध्या नगर निगम के अंतर्गत अयोध्या नगरी के रहने वाले गृह स्वामियों को दिक्कतें न उठानी पड़ें, उनकी समस्याओं का निस्तारण भी समयानुसार करा दें।

No comments:

Post a Comment