ब्रहमपाल सिंह यादव (NNI Coverage स्टेट ब्यूरो यूपी वेस्ट)
उत्तरप्रदेश/पीलीभीत। शुक्रवार को विकासखंड पूरनपुर के सांसद आदर्श गांव आनंदपुर उर्फ़ भगवंतापुर में नेहरू युवा केंद्र पीलीभीत के तत्वाधान में युवा मंडल विकास सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रभारी चिकित्सा अधिकारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पूरनपुर प्रतिनिधि के रूप में उपस्थित शेर सिंह ,पूर्व प्रत्याशी विधानसभा पूरनपुर के के अरविंद, समाजसेवी जितेंद्र गुप्ता डायरेक्टर गन्ना विकास समिति संजीव दिक्षित जी नेहरू युवा केंद्र जिला युवा समन्वयक शिवम शर्मा मुख्य ट्रेनर के पी सिंह ने स्वामी विवेकानंद जी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित व माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
कार्यक्रम में मुख्य प्रशिक्षक के रूप में बरेली से आए केपी सिंह ने युवाओं को युवा मंडल के विकास के बारे में विस्तृत जानकारी दी उन्होंने बताया कि हम सभी युवा मंडल के माध्यम से जुड़कर हम अपने व्यक्तित्व का विकास कर सकते हैं व अपनी प्रतिभाओं को निखार कर समाज में उच्च स्तर पर पहुंच सकते हैं प्रभारी चिकित्सा अधिकारी प्रतिनिधि शेर सिंह ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि हम समस्त युवा साथियों को अपने स्वास्थ्य के प्रति सदैव सचेत रहने की आवश्यकता है उन्होंने राज्य व केंद्र सरकार के द्वारा चलाई जा रही स्वास्थ्य संबंधित योजनाओं की जानकारियां दी।
केके अरविंद ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा युवा इस देश की रीढ़ की हड्डी है जब हमारा युवा तंदुरुस्त व सशक्त रहेगा तभी हमारा भारत सशक्त रह सकता है अतः समस्त युवाओं को अपने देश के प्रति समर्पण का भाव रखना चाहिए।कार्यक्रम के अंत में ग्राम प्रधान पति ने आए हुए अतिथियों का आभार व्यक्त किया कार्यक्रम में संजीव दिक्षित ,दीक्षा दीक्षित श्री कृष्ण ,दिनेश कुमार, गौरव, अहमद रजा, रुखसार, राज, शिवम ,अनुपमा ,सरिता अनीता, गोदावरी, मीरा देवी ,नन्ही देवी, आशा देवी ,साक्षी, सहित दर्जनों युवा कार्यक्रम में उपस्थित रहे कार्यक्रम का संचालन प्रेम राज वर्मा ने किया


No comments:
Post a Comment