Wednesday, January 8, 2020

टीईटी परीक्षाथियों ने परीक्षा केंद्र पर जमकर काटा हंगामा

सरफराज अहमद सिद्दीकी (NNI Coverage नगर संवाददाता)
नानपारा नगर, बहराइच (उ0प्र0)। नानपारा में बनाये गए टी0ई0टी0 परीक्षा केंद्र, मूल अंकपत्र न होने से परीक्षार्थियों को नही मिली एंट्री, परीक्षार्थी घंटो प्रदर्शन करते रहे। टी0ई0टी0 की परीक्षा नानपारा के श्री शंकर इण्टर कालेज, राहत जनता इण्टर कालेज और सआदत इण्टर कालेज में सम्पन्न हुई। राहत जनता इण्टर कालेज में प्रथम पाली में 500 में 447 आवेदको ने द्वितीय पाली में 500 में 441 लोगो ने दो पाली में परीक्षा दी तथा 122 लोग नही आये। श्री शंकर इण्टर कालेज में प्रथम पाली में 500 में 446 ने  परीक्षा दी, द्वितीय पाली में 500 में 462 ने परीक्षा दी। इसी प्रकार सआदत इण्टर कालेज में प्रथम पाली में 400 में 361 ने परीक्षा दी द्वितीय पाली में 400 में 306 ने परीक्षा दी। परीक्षा शान्तिपूर्वक सम्पन्न हुई परीक्षा में पुलिस बल भारी संख्या में तैनात रहे।
दूसरी ओर राहत जनता इण्टर कालेज में दर्जनों परीक्षार्थियो को उनके मूल अंकपत्र न होने के कारण स्कूल प्रशासन द्वारा परीक्षा में सम्मिलित नही होने दिया गया। जिसपर परीक्षार्थियों ने घन्टो प्रदर्शन किया।

No comments:

Post a Comment