अनूप मिश्रा (NNI Coverage तहसील संवाददाता)
पयागपुर(बहराईच) उ0प्र0। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय नेहरू युवा केन्द्र बहराईच द्वारा समाज के हर व्यक्ति में शारीरिक क्षमता को बढ़ावा देने, स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता पैदा करने के लिए 18 जनवरी को पयागपुर ब्लॉक मुख्यालय से फिट इंडिया सक्षम साइकिल रैली का आयोजन किया गया राष्ट्रीय स्वयं सेवक अश्वनी मिश्रा ने बताया कि साइकिल रैली ब्लॉक मुख्यालय पयागपुर से शुरू होकर बाजार के मुख्य मार्गों से होते हुए वापस निरीक्षण भवन तक हुई। साइकिल रैली में कौशल त्रिपाठी, चंदन त्रिपाठी, प्रशांत सिंह, गौरव, सौरभ सिंह, सूरज शर्मा, सिमरजीत,अनुभव शुक्ल, कपिल त्रिपाठी व युवा मंडलों के सदस्यों समेत सैकड़ो नवयुवक व नवयुवतियों ने प्रतिभाग किया प्रतिभागी नवयुवकों को फिट इंडिया की ओर से प्रमाण पत्र भी दिया जाएगा।

No comments:
Post a Comment