Wednesday, January 22, 2020

पेट्रोल पंप पर घटतौली के आरोप, उपभोक्ताओं ने किया हंगामा, हुई जांच

संदीप कुमार चौधरी (NNI Coverage जनपद ब्यूरो)
कुशीनगर, उ0प्र0। पडरौना के चंदरपुर निवासी विशाल सिंह ने बताया कि मंगलवार को वह शहर के सुभाष चौक पे पेट्रोल पंप पर पेट्रोल लेने गया था। आरोप है कि उसके बाईक की टंकी 7.6 लीटर कि है और सेलसमैन ने 8.5 लीटर तक ईधन डाल दिया जबकि पहले से उसकी बाईक में 1 लीटर था। संदेह होने पर उसने बाईक की टंकी से वही पर तेल निकालकर नापी की तो 7.5 लीटर तेल मिला। आरोप ये भी है कि सेलसमैन से पूछे जाने पर अभद्रता की। वाहन सवामी विशाल ने इसकी सूचना अफसरों को दी। मौके पहुंचे एसडीएम रामकेश यादव, सीओ सदर, बाट माप निरीक्षक अजीत सिंह, सपलाई इंसपेक्टर रतनेश मिश्रा ने घटतौली की जांच की। इस दौरान पम्प मशीन की सील सुरक्षित पाई गयी और मशीन से छेड़छाड़ न किए जाने की बात सामने आई।

No comments:

Post a Comment