Sunday, January 26, 2020

रामा देवी पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाया गया गणतंत्र दिवस

कैलाश नाथ राना (NNI Coverage तहसील संवाददाता)
कैसरगंज, बहराइच (उ0प्र0)। आज 26 जनवरी 2020 को 71वें गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर रामादेवी पब्लिक स्कूल पबना रोड कैसरगंज, बहराइच में गणतंत्र दिवस समारोह बड़े धूमधाम से मनाया गया इस अवसर पर स्कूल के बच्चों द्वारा एक भव्य रैली कैसरगंज बाजार में निकाली गई जिसमें मॉडल स्वरूप लड़ाकू विमान राफेल, पृथ्वी मिसाईल, अर्जुन टैंक, इसरो का PSLV चंद्रयान-2, महाराणा प्रताप,रानी लक्ष्मी बाई, आदिमानव, तिरंगा चक्र के मॉडल प्रस्तुत किये गए, तत्पश्चात स्कूल प्रांगण में आये हुए मुख्य अतिथि वरिष्ठ समाजसेवी हेम सिंह चौहान द्वारा स्कूल के सभी 750 बच्चों को स्वेटर का वितरण किया गया। 
इस अवसर पर स्कूल प्रबंधक प्रदीप यादव एडवोकेट द्वारा आये हुए सभी अतिथियों को बैज लगाकर डायरी और शाल ओढ़ा कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विपिन यादव बॉबी, सुनील सिंह, यादव सेना जिलाध्यक्ष राजेश यादव, कुन्नू यादव, धर्मराज पाल, राजेश यादव एडवोकेट, शुभम जैन, अम्बेश सोनी, शैलेन्द्र यादव एडवोकेट, राजू यादव, अनीश सिद्दीकी, रामू यादव, मन्नान प्रधान पबना, बैरिस्टर सिंह, डॉ० दाताराम मौर्या, प्रिंसिपल विजय मोहन यादव, समस्त स्कूल स्टाफ सहित हजारों लोग उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment