Monday, January 27, 2020

राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस पर जरवल ब्लॉक प्रांगण में फहराया गया राष्ट्रीय ध्वज

कैलाश नाथ राना (NNI Coverage तहसील संवाददाता)
कैसरगंज, बहराइच (उ0प्र0)। भारत का प्रमुख राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस इस बार भी रविवार को जरवल प्रांगण में बड़े ही धूमधाम से मनाया गया 71 वें गणतंत्र दिवस। मुख्य अतिथि के रुप में जरवल ब्लाक प्रमुख मनीष प्रताप सिंह बबलू भैया रहें व खंड विकास अधिकारी आसाराम वर्मा रहे। गणतंत्र दिवस के मौके पर जरवल ब्लाक प्रमुख मनीष प्रताप सिंह बबलू भैया ने कहा कि गणतंत्र दिवस स्वाधीनता सेनानियों के त्याग एवं बलिदान का स्मरण कराने के साथ हमें संवैधानिक कर्तव्यों के प्रति सचेत भी करता है। उन्होंने कहा कि यह राष्ट्रीय पर्व हमें आत्मचिन्तन करने तथा महान देशभक्तों के सपनों एवं लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए प्रतिबद्ध होने का अवसर प्रदान करता है। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा समाज के विभिन्न वर्गों के हित तथा राज्य के समग्र विकास के लिए अनेक महत्वपूर्ण योजनाएं एवं कार्यक्रम लागू किए जा रहे हैं।
खंड विकास अधिकारी आसाराम वर्मा ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास’ के संकल्प के अनुरूप राज्य सरकार बिना भेदभाव सरकारी योजनाओं का लाभ जरूरतमंदों तक पहुंचा रही है। हर गांव और क्षेत्र में विकास योजनाएं जमीन पर दिख रही हैं। जिला पंचायत सदस्य राजन सिंह ने विश्वास व्यक्त किया कि गणतंत्र दिवस पर संविधान में दिए मूल कर्तव्यों को अपने जीवन का हिस्सा बनाने एवं 'एक भारत-श्रेष्ठ भारत' के प्रति हम सब संकल्पबद्ध होंगे। इस मौके पर हिंदू युवा वाहिनी ब्लॉक उपाध्यक्ष कैलाश नाथ राना,शीतला बक्स सिंह, रामसमुझ यादव ,विजय भान सिंह, शिवम यादव, राजकुमार यादव राजू, अजय वर्मा ,बृजेश सिंह एवं जरवल ब्लॉक के समस्त अधिकारीगण एवं कर्मचारी गण मौजूद रहे। 
वही जरवल कस्बा के मिल्ली इस्लामिक स्कूल  में भी  ध्वजारोहण कर  मनाया  गया गणतंत्र दिवस, इस मौके पर भाजपा नेता प्रमोद कुमार यज्ञसैनी, हाफिज सईद, हाफिज कुदरत अली ,सुनील श्रीवास्तव ,अरशद, वफा खान भी मौजूद रहे। जरवल के  नगर पंचायत  में भी बाय ही धूमधाम से  गणतंत्र दिवस के  पावन पर्व पर किया गया ध्वजारोहण  व जरवल कस्बा के समस्त कॉलेज व स्कूलों में भी बड़े ही धूमधाम से गणतंत्र दिवस मनाया गया।

No comments:

Post a Comment