Saturday, January 25, 2020

सी ए ए के समर्थन में अभिनन्दन समारोह कार्यक्रम का आयोजन

अनूप मिश्रा (NNI Coverage तहसील संवाददाता)
पयागपुर, बहराइच (उ0प्र0)। पयागपुर के सुभाष नगर कॉलोनी में नेता जी सुभाष चंद्र बोस की जयंती के अवसर पर में सी ए ए के समर्थन में अभिनन्दन समारोह कार्यक्रम का आयोजन बंगाली समुदाय द्वारा किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सांसद बहराइच अक्षयवर लाल गोंड तथा विशिष्ट अतिथि क्षेत्रीय विधायक सुभाष त्रिपाठी रहे। कार्यक्रम में विशेष रूप से बहराइच सदर विधायक अनुपमा जायसवाल व सांसद कैसरगंज प्रतिनिधि सुनील सिंह की रही। अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष श्यामकरण टेकड़ीवाल ने की। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सांसद बहराइच अक्षयवर लाल व विशिष्ट अतिथि विधायक पयागपुर सुभाष त्रिपाठी ने दीप प्रज्वलन और सुभाषचंद्र बोस ,विवेकानंद और पंडित दीन दयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विशिष्ट अतिथि विधायक श्री त्रिपाठी ने कहा की नागरिकता संसोधन अधिनियम नागरिकता देने के लिए है, किसी की नागरिकता लेने के लिए नही। विपक्ष इस पर वोट बैंक की राजनीति कर रहा जो कि देश हित में उचित नही है। 
उन्होंने कहा कि विपक्ष के रवैये से कतई नही लगता कि वे कभी देश हित में सोंचते होंगे। उन्होंने बंगाली समुदाय द्वारा दिये गए अपनी मांगों के संबंध में शासन में पैरवी कर पूरा कराने का आश्वासन दिया। विधायक अनुपमा जायसवाल ने इस्लामिक देशो मे घटती गैर मुस्लिम आबादी की चर्चा करते हुए कहा कि नागरिकता संशोधन अधिनियम उन देशों से पीड़ित लोगों को राहत देने वाला है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद बहराइच अक्षयवर लाल गोंड ने नागरिकता संशोधन अधिनियम 2019 का आशय समझाते हुए कहा कि मोदी सरकार के राष्ट्र हित के कार्यो में यह अधिनियम प्रमुख है। विपक्ष को इसका समर्थन करना चाहिए लेकिन विपक्ष तुष्टीकरण के चक्कर में यैसा कर नही पा रहा है। सभा को सभाध्यक्ष श्याम करण टेकड़ीवाल जिलाध्यक्ष भाजपा महिला मोर्चा डॉ प्रज्ञा त्रिपाठी,सांसद कैसर गंज प्रतिनिधि सुनील सिंह ,विधायक पयागपुर प्रतिनिधि निशंक त्रिपाठी, भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष आनन्द पाण्डेय व समाजसेवी हरिओम रस्तोगी ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन व आयोजन राजेश विश्वास ने किया। इस अवसर पर ब्लाक प्रमुख कल्पना मण्डल भाजपा के मण्डल महामंत्री उमाशंकर त्रिपाठी भाजपा मीडिया प्रभारी अभिषेक शुक्ल प्रदीप तिवारी राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त शिक्षक बलदेव प्रसाद पाण्डेय अजीत शुक्ल अंकित श्रीवास्तव नीरज शुक्ल अंकित शुक्ल सहित बड़ी संख्या में बंगाली समुदाय के पुरुष स्त्री गण उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment