डॉ0 शकील अंसारी (NNI Coverage तहसील संवाददाता)
नानपारा, बहराइच (उ0प्र0)। 42वी वाहिनी सशस्त्र बल मुख्यालय अगईया नानपारा के कमांडेंट प्रवीण कुमार ने बताया की बृहस्पतिवार शाम को वाहिनी की सीमा चौकी रूपईडीहा मे मुखबिर की सूचना पर स्पेशल पेट्रोलिंग पार्टी जिसके कमांडर सहायक उपनिरीक्षक राजिंदर कुमार , मुख्य आरक्षी विनीत कुमार , समान्य आरक्षी करांडे सुशांत, समान्य आरक्षी रमेश भाई गए। पिलर संख्या 651/11 पर पहुंचने पर चेकिंग के दौरान भारत से नेपाल की ओर साइकिल से आता एक युवक दिखा जिस पर एक कार्टून भी लदा था करीब आने पर एसएसबी के जवानो को देख वो वापस भागने लगा तभी जवान ने रोक कर पूछ ताछ की जिस पर वो कोई उचित जवाब नही दिया और घबराने लगा शक के आधार पर उसे सीमा चौकी रूपईडीहा लाया गया । उसके बाद उसका कार्टून खोल कर चेक करने पर उसमे 1.360 नग कमर बंद2.114 नग बड़े कंगन 3.4176 नग छोटे कंगन बरामद हुए।
अभियुक्त से सामानो के उचित दस्तावेज़ मांगने पर गलती मानने लगा कि छोड़ अब ऐसा नही होगा। अभियुक्त की पहचान एजाज़ पुत्र इकराम उम्र लगभग 28 ग्राम चौगोरवा , नवाबगंज जन पद बहराइच के रूप हुई है। कमांडेंट प्रवीण कुमार ने बताया कि उक्त सामान को सीज़ की कर दिया गया है जिसकी कीमत 20880/- आकी गई है। सीज किया हुआ सामान व अभियुक्त कस्टम रूपईडीहा के सुपुर्द कर दिया गया।

No comments:
Post a Comment