Friday, January 3, 2020

क्षेत्रवासियों ने मिलकर की चौकी इंचार्ज की विदाई

कल्लू मिश्रा (NNI Coverage जनपद ब्यूरो)
कानपुर, उ0प्र0। बिठूर थाने के अंतर्गत टिकरा चौकी इंचार्ज अनूप कुमार सिंह का विदाई समारोह चौकी परिसर में आयोजित किया गया। जिसमें चौकी इंचार्ज टिकरा को क्षेत्रीय जनता ने  फूल माला व साल पहनाकर नम आंखों से दी विदाई बताते चलें की टिकरा चौकी इंचार्ज का तबादला मंधना हो गया है। विदाई समारोह चौकी परिसर में बीती दोपहर आयोजित किया गया जिसमें नवआगंतुक टिकरा चौकी प्रभारी राधेकिशन यादव जी का स्वागत भी क्षेत्रीय लोगो ने किया।विदाई एवम स्वागत समारोह में मुख्य रूप से श्यामजी दुबे,हजारीलाल प्रधान प्रतिनिधि टिकरा, निखिल दीक्षित शिब्बू,राजू तिवारी पूर्व प्रधान टिकरा,दिलीप पाल, छेदीलाल पाल,अनुराग कश्यप प्रधान,चंद्रकांत दुबे,ललित मिश्र,पंकज त्रिवेदी, राकेश शुक्ला के साथ साथ अन्य ग्राम व क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment