Sunday, January 5, 2020

युवा मंडल के गठन में आगे बढ़कर आयें युवा : आदर्श मिश्रा

अनूप मिश्रा (NNI Coverage तहसील संवाददाता)
पयागपुर (बहराईच) उ0प्र0। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार द्वारा संचालित नेहरू युवा केंद्र संगठन, बहराईच के तत्वावधान में आयोजित ब्लॉक स्तरीय युवा मंडल विकास सम्मेलन का आयोजन आज ब्लॉक मुख्यालय पयागपुर में आयोजित किया गया जिसके मुख्यातिथि नूरपुर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अफ़ज़ल खान एव वरीष्ठ लेखाकार इंद्रसेन चौधरी जी एवं रहे। कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय स्वयंसेवक अश्वनी मिश्रा ने किया।
        कार्यक्रम का शुभारंभ युवा मंडल का गठन, उसके कार्यों, उद्देश्यों के एवं सरकार द्वारा संचालित योजनाओं के बारे में बारी बारी से ट्रेनर आदर्श मिश्रा, सुधाकर श्रीवास्तव, देवेंद्र तिवारी ने बताया आये हुए युवको ने क्षेत्र में खेल मैदान की समस्या के बारे में बताया जिस पर आदर्श जी ने विस्तृत जानकारी दी प्रधान प्रतिनिधि ने युवाओं को समाज मे आगे आने का आह्वाहन किया पुनीत अग्रवाल जी ने नवयुवको के समाज के प्रति दायित्वों को बताया अनुभव शुक्ल ने युवाओं को उनके सजग एवं सक्रिय रहने की बात कही वहीं लेखाकार श्री चौधरी ने आगामी कार्यक्रम एवं रूपरेखाओं से युवकों को अवगत करवाया। इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक सुंदर लाल अवस्थी, देवेन्द्र तिवारी, हरिओम मिश्रा, अनुभव शुक्ल, कौशल त्रिपाठी, प्रशांत सिंह, दीपक सरोज, गोलू मिश्र, नितीश शुक्ल, यशमिश्रा, अभय मिश्रा, मनीष, दिवाकर, सहित सैकड़ों की संख्या में विभिन्न न्याय पंचायत के युवक उपस्थित रहें।

No comments:

Post a Comment