Wednesday, January 8, 2020

गाँव में बच्चों को मुफ्त शिक्षा देंगे युवा, जागरूकता अभियान शुरू

अनूप मिश्रा (NNI Coverage तहसील संवाददाता)
पयागपुर, बहराइच (उ0प्र0)। पीरामल फाउंडेशन एवं बेसिक शिक्षा के संयुक्त प्रयास से शिक्षा के सारथी बन कर युवा अपने गांव के बच्चों को पढ़ाएंगे। विशेश्वरगंज विकासखंड के ग्राम पंचायत बंजरिया में यह कार्यक्रम विगत तीन सप्ताह से चल रहा है इसके अंतर्गत युवा गांव गांव जाकर अभिभावकों को शिक्षा के प्रति जागरूक कर रहे हैं एवं गांव में चौपाल लगाकर शिक्षा की बारीकी से अवगत करा रहे हैं। 
इस कार्य में संविलियन विद्यालय बंजरिया के शिक्षकों द्वारा भी समुचित सहयोग किया जा रहा है।विशेश्वरगंज के खंड शिक्षा अधिकारी अशोक कुमार सिंह ने बताया कि गांव में शिक्षा को बढ़ाने के लिए शिक्षा सारथी फेलो अभियान प्रारंभ किया गया है जिसमें पीरामल फाउंडेशन से सूर्या ,हरि ,एवं नेहा द्वारा ग्रामीण अंचल में शिक्षा के प्रचार-प्रसार और युवाओं के व्यक्तित्व विकास के लिए शिक्षा सारथी अभियान की शुरुआत की गई है इस अभियान से गांव के विभिन्न क्षेत्रों में काम करने वाले विशेषज्ञों को भी जोड़ा जाएगा शिक्षा सारथी अभियान फेलोशिप होगा जिसमें गांव के 12वीं से लेकर स्नातक तक के छात्र और समुदाय का कोई अनुभवी व्यक्ति फेलो होगा इस अभियान के द्वारा युवा अपने अपने गांव के बच्चों को मुफ्त शिक्षा देने के साथ-साथ ग्रामीणों को भी जागरूक करने का अभियान चलाएंगे प्रत्येक शनिवार को इस फेलोशिप से जुड़े खेलों को विभिन्न क्षेत्र के विशेषज्ञों द्वारा कार्यशाला कराई जाएगी। जिसमें उन्हें व्यक्तित्व विकास और उनके रुचिकर क्षेत्रों में कुशलता से अवगत कराया जाएगा उत्कृष्ट कार्य करने वाले युवाओं को प्रशस्ति पत्र दिया जाएगा ब्लॉक कोऑर्डिनेटर नेहा ने बताया कि इस अभियान से विकासखंड में बंजरिया ग्राम पंचायत से वीरेंद्र गोस्वामी एवं ललित नगर से सीमा, रुचि, सर्वेश और सभाजीत को जोड़ा गया है यह सभी अपने अपने गांव में इस अभियान के अंतर्गत 45 दिन तक समुदाय में अपना बच्चा अपना विद्यालय में गतिविधियों के द्वारा 3 से 14 साल तक के सभी नामांकित व अनामांकित बच्चों को शाम के समय 1 घंटे पढ़ा रहे हैं,जिसका उद्देश्य बच्चों के पठन-पाठन स्तर को बढ़ाना भी है।यह कार्यक्रम पीरामल फाउंडेशन की ब्लॉक समन्वयक के दिशा निर्देशन में चलाया जा रहा है समन्वयक इसकी रिपोर्ट खंड शिक्षा अधिकारी के साथ-साथ उच्चाधिकारियों को भी करेंगे।

No comments:

Post a Comment