अखिलेश श्रीवास्तव (NNI Coverage जनपद ब्यूरो)
बहराइच, उ0प्र0। जनपद के मिहीपुरवा क्षेत्र में मोहल्ला नयापुरवा निवासी फरीद अहमद खान की पत्नी के आकस्मिक निधन हो जाने से मदर टेरेसा फाउंडेशन के लोगों मे शोक की लहर दौड़ गई ज्ञात हो कि फरीद अहमद मिहीपुरवा में मदर टेरेसा फाउंडेशन के बहुत ही ज़िम्मेदार कार्यकर्ता हैं इनकी पत्नी की मौत की जानकारी प्राप्त होते ही मदर टेरेसा फाउंडेशन के प्रदेश महासचिव शौकत अली फ़ैज़ी,देवी पाटन मंडल चेअरमैन राशिद अली,शमशेर बहादुर राना ,सहाबुद्दीन खान,अब्दुल वहीद, इरफ़ान अली,रिज़वान शेख,सुफ़यान शेख,डॉ मोहम्मद रफ़ी सहित फाउंडेशन के विभिन्न ज़िम्मेदार नया पुरवा स्थित उनके आवास पर पहुँचे और फाउंडेशन के कार्यकर्ता फरीद अहमद ढांढस बांध्या ज्ञात हो कि फरीद अहमद की पत्नी को प्रसव पीड़ा होई थी मिहीपुरवा के सरकारी अस्पताल में ले गये जहाँ नार्मल तरीके से उनकी पत्नी ने बच्चे को जन्म दिया मगर उनकी हालत बिगड़ती देख चिकित्सकों ने उन्हें बहराइच ज़िला अस्पताल के लिए रिफर कर दिया बहराइच अस्पताल पहुँचने पर चिकित्सको ने बताया कि खून ज्यादा बह गया है खून चढ़ाना पड़ेगा चिकित्सक खून चढाने की तैयारी कर रहे थे इसी बीच इनको पत्नी ने आखरी साँस ली फाउंडेशन के साथी की पत्नी की खबर मिलते ही फाउंडेशन और लोगों की भीड़ उनके नया पुरवा स्थित आवास पर इकठा हो गई सभी ने मिर्त्य आत्मा की शांति के लिए दुवा और पार्थना की बाद नमाज जोहर उनको मिहीपुरवा के कबीरस्थान में सुपुर्द खाख कर दिया गया फाउंडेशन के संस्थापक पूर्व विधायक मोहम्मद अरसद खान,राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ नासिर खान ने फोन द्वारा बात कर कार्यकर्ता हो हिम्मत रखने की नसीहत दी ज्ञात हो कि फाउंडेशन का उत्तर प्रदेश का आज धरना जी पी ओ लखनऊ पर हो रहा है इस कारण राष्ट्रीय नेता गण यहाँ पर नहीं आ सके हैं। इनकी पत्नी नवजात शिशु के साथ 3 बच्चे अपने पीछे छोड़ गई हैं।

No comments:
Post a Comment