अखिलेश श्रीवास्तव (NNI Coverage जनपद ब्यूरो)
बहराइच, उ0प्र0। उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ के आह्वान पर पुरानी पेंशन नीति को पुनः बहाल करने के साथ-साथ अन्य मांगों को लेकर जिला मुख्यालयों पर प्राथमिक शिक्षक-शिक्षिकाओं द्वारा जोरदार तरीके से धरना प्रदर्शन किया गया। इस आंदोलन के तहत बहराइच जिले में हुए शिक्षक-शिक्षकों का धरना प्रदर्शन पूरी तरह से कामयाब रहा। शिक्षकों ने अपनी मांगों के समर्थन में जोरदार हड़ताल करके योगी सरकार को चुनौती दी है कि उनकी जायज मांगों को सरकार पूरा करें। शिक्षकों का उत्पीड़न बंद करें तथा पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई की सरकार द्वारा शिक्षकों-कर्मचारियों की खत्म की गई पेंशन योजना फिर से लागू की जाए।


No comments:
Post a Comment