श्रीमती आर लक्ष्मी (NNI Coverage GMC/MD)
नई दिल्ली/भारत। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने दिल्ली स्थित आवास संक्रांति मिलन समारोह का आयोजन किया जिसमें मुख्य रूप से सिन्हा इलेक्ट्रो होम्यो अनुसंधान केंद्र,पटना के निदेशक डॉ. के.पी. सिन्हा व उनकी सम्पूर्ण टीम (उप निदेशक डॉ. प्रभात कुमार श्रीवास्तव, रिसर्च एडवाइजर डॉ. अभिषेक कुमार, डॉ. के.के. नेहरा) एवं इंडियन इलेक्ट्रो होम्योपैथिक मेडिकल काउंसिल के अध्यक्ष डॉ. वी. कुमार देवी अहिल्या हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर,इंदौर के निदेशक डॉ. अजय हार्डिया को आमंत्रित किया गया अनुसंधान केंद्र के साथ कोलैबरेशन में इंदौर के देवी अहिल्या हॉस्पिटल में स्थापित किये गए Cancer Pain and Palliative Care Centre में पूरे देशभर से पहुंच रहे कैंसर मरीजों पर गैंग्रीनॉल फोर्ट दवा के माध्यम से मिल रहे अभूतपूर्व चिकित्सा परिणामों से अवगत करवाया गया। जिस पर मंत्री जी ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए देशभर के कैंसर मरीजों तक इस अद्भुत दवा की पहुंच सुनिश्चित करने की जरूरत बताई एवं उसके लिए आवश्यक निर्देश भी दिए।
समारोह में ही दिल्ली स्टेट कैंसर इंस्टीट्यूट के निदेशक पद से पिछले वर्ष ही सेवामुक्त हुए पद्मश्री से सम्मानित डॉ. आर.के. ग्रोवर व उसी अस्पताल में सीनियर ऑन्कोलॉजिस्ट पद पर कार्यरत डॉ. अरुण कुमार झां से इंदौर कैंसर सेंटर में रोगियों को मिल रहे अभूतपूर्व लाभ के सम्बंध में व ऑन्कोलॉजी के विभिन्न तकनीकी बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा हुई। संक्रांति के इस मिलन के बाद केंद्रीय मंत्री ने इलेक्ट्रो होम्योपैथी को आगे बढ़ाने और हर संभव सहायता दिलाए जाने का आश्वासन दिया।


No comments:
Post a Comment