कल्लू मिश्रा (NNI Coverage जनपद ब्यूरो)
कानपुर नगर, उ0प्र0। जिलाधिकारी डॉ ब्रह्म देव तिवारी ने आज गंगा बैराज से अटल घाट तक पैदल निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान गंगा बैराज से चौधरी चरण सिंह जी की मूर्ति के पीछे से गंगा तट पर लोगो द्वारा सेल्फी लेने की स्थिति को देखते हुए इस जगह बड़ी जाली लगाने के निर्देश दिये तथा बंधे के किनारे किनारे अच्छी फुलवारी लगाने के लिए सम्बन्धित विभाग को निर्देश दिये।
उन्होंने बंधे से सड़क पर जल भराव की निकासी हेतु पाइप डालने के लिए भी निर्देशित किया।जिलाधिकारी ने गंगा बैराज से अटल घाट के यू-टर्न की सड़क को चौड़ा कराने के निर्देश दिये ,क्योंकि मोड़ बहुत ही खतरनाक है इस मोड़ को चौड़ा करने के लिए निर्देश दिये । निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी वित्त राजस्व , एसपी ग्रामीण उपस्थित रहे।

No comments:
Post a Comment