कल्लू मिश्रा (NNI Coverage जनपद ब्यूरो)
कानपुर, उ0प्र0। किसानों की आय दो गुना करने के लिए इफको फर्टिलाइजर लिमिटेड ने नैनो फर्टिलाइजर से किसानों की आय दो गुना करने के लिए एक अप्रैल से बाजार में उपलब्ध होगा यह बात इफको के उप महा प्रबन्धक ए के शर्मा ने विकास भवन में सहकारी प्रशिक्षण कार्यक्रम में कही उन्होंने यह भी बताया कि अब नैनो के रूप में नाइट्रोजन कॉपर जिंक को घुलनशील उत्पाद के रूप में किसानों को मिलेगा जिससे किसानों की भूमि की उर्वरा शक्ति भी खराब नहीं होगी और कम लागत में उत्पाद भी उपलब्ध होगा।
पूरे भारत वर्ष में ग्यारह हजार किसानों को नैनो फ़र्टिलाइज़र को देकर किसानों को इसके बारे में जानकारी दी जा रही है इफको के क्षेत्रीय अधिकारी मोहन लाल शर्मा ने डी ए पी खाद व यूरिया की जिले में उपलब्धता व सूक्ष्म पोषक तत्वों की कमी से पौधों में होने वाली बीमारी व मिट्टी की जांच से होने वाले लाभ के बारे में भी जानकारी दी स हायक निबन्धक अंशल कुमार महाप्रबन्धक जिला सहकारी बैंक ए के त्रिपाठी व कानपुर नगर के कल्याणपुर चौबेपुर शिवराजपुर बिल्हौर घाटमपुर बिधनू ब्लाक के एक सौ पच्चीस सोसायटी सचिव मौजूद रहे।

No comments:
Post a Comment