प्रकाश श्रीवास्तव (NNI Coverage मण्डल ब्यूरो)
देवीपाटन मण्डल/गोण्डा, उ0प्र0। प्रियंका श्रीवास्तव बनी असिस्टेंट प्रोफेसर,टैगोर नगर गोंडा निवासिनी प्रियंका श्रीवास्तव पिता पंकज श्रीवास्तव माता रेनू श्रीवास्तव प्रथम प्रयास में उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग द्वारा आयोजित असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर चयनित हुई हैं। प्रियंका ने इससे पहले परास्नातक प्रथम और द्वितीय वर्ष में लगातार दो बार नेट जेआरएफ की परीक्षा उत्तीर्ण की थी। २०१९ में उसका चयन केंद्रीय विद्यालय कोलकाता में टीजीटी के पद पर हुआ जहां अभी वो कार्यरत हैं। साथ ही वह काशी हिन्दू विश्वविद्यालय में वरिष्ठ शोध छात्रा हैं और प्रोफेसर मनोज कुमार सिंह के निर्देशन में शोधरत है गोंडा का नाम रोशन करने वाली प्रियंका श्रीवास्तव को जिला अध्यक्ष रेखा श्रीवास्तव महिला मातृशक्ति प्रकोष्ठ एवं बलरामपुर विधायक पलटू राम जी ने दी शुभकामनाएं देकर प्रियंका श्रीवास्तव का हौसला अफजाई की।

No comments:
Post a Comment