Monday, January 13, 2020

रोडवेज ने मारी ट्रैक्टर ट्राली मे ठोकर, चालक बुरी तरह जख्मी

कैलाश नाथ राना (NNI Coverage तहसील संवाददाता)
कैसरगंज, बहराइच (उ0प्र0)। बाइक सवार को बचाते समय रोडवेज बस ने ट्रैक्टर ट्राली में सामने से ठोकर मार दी जिससे ट्रैक्टर ट्राली का ड्राइवर घायल हो गया,जिन्हें प्राथमिक इलाज के बाद घर भेज दिया गया है। जरवलरोड थाना क्षेत्र के लखनऊ बहराइच हाईवे पर घाघराघाट रेलवे स्टेशन के पास रामनगर बाराबंकी से ईंट लेकर गोण्डा के बेलहरी जा रहे  दुर्गेश  20 वर्षीय पुत्र ननके,हरजन  40 वर्षीय पुत्र बदल निवासी गण अतरौली थाना रामनगर जनपद बाराबंकी की ट्रैक्टर ट्रॉली को सामने से तेज रफ्तार रोडबेज बस ने सामने ठोकर मार दी,जिससे चालक दुर्गेश  घायल हो गए। जिन्हें प्राथमिक उपचार के लिए निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया गया है।

No comments:

Post a Comment