अनूप मिश्रा (NNI Coverage तहसील संवाददाता)
पयागपुर/बिशेश्वरगंज-बहराइच (उ0प्र0)।भाजपा नेता विधानसभा पयागपुर के संयोजक निशंक त्रिपाठी ने बिशेश्वरगंज के लक्खारामपुर गांव में नागरिकता संसोधन अधिनियम 2019 ग्राम स्वराज अभियान कार्यक्रम के तहत प्रवास कर विपक्ष द्वारा नागरिकता संसोधन अधिनियम के बारे में फैलायी जा रही भ्रांति पर लोगों को जागरूक किया। उन्होंने कहा कानून लोगों को नागरिकता प्रदान करने के लिए है न कि किसी की नागरिकता ली जाएगी। देश का विपक्ष बेवजह लोगों को गुमराह कर दंगे करा रहा है। उन्होंने कहा इस बिल के पास होने बाद विपक्ष ने जिस तरह रवैया अख्तियार किया है वह देश की स्वस्थ राजनीति के लिए खतरा उत्पन्न करेगा। स्पष्ट है देश के किसी भी नागरिक का, चाहे वह किसी भी समुदाय से हो, इस बिल से कोई नुकसान नही होने वाला है। उन्होंने ने लोगों से इस बिल पर समर्थन की अपील करते हुए। लोगों को इसपर जागरूक करने को कहा। अवसर पर भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष आनन्द पाण्डेय अजीत शुक्ल भानू प्रकाश मिश्र गोविंदा पाण्डेय राजमणि पाण्डेय सत्यदेव पाण्डेय नन्हे कश्यप टेलर वर्मा राजकुमार वर्मा सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

No comments:
Post a Comment