Sunday, January 19, 2020

सत्तर लाख की स्मैक बरामद, एक तस्कर गिरफ़्तार

डॉ0 शकील अंसारी (NNI Coverage तहसील संवाददाता)
नानपारा, बहराइच (उ0प्र0)। एसएसबी व पुलिस की संयुक्त टीम ने एसएसबी की ख़ुफ़िया टीम व स्पेशल ब्यूरो की सूचना मिलने पर भारत से नेपाल तस्करी कर ले जाई जा रही 70 ग्राम स्मैक सहित एक अभियुक्त को एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पकड़े गए अभियुक्त की पहचान 1. मो. साबिर पुत्र जहरुल हसन उम्र 47 मोहल्ला बेलदरन टोला , नानपारा जनपद बहराइच के रूप मे हुई है। 42 वी वाहिनी सशस्त्र सीमा बल मुख्यालय अगईया नानपारा के कमांडेंट प्रवीण कुमार ने बताया कि एसएसबी की ख़ुफ़िया टीम व स्पेशल ब्यूरो के द्वारा सूचना मिली कि रूपईडीहा के चकिया रोड के रास्ते  तस्कर नशीला पदार्थ तस्करी कर नेपाल ले जाने वाला है।
सूचना पर यकीन करते हुए एसएसबी व पुलिस की संयुक्त सर्चिंग टीम चकिया रोड पहुंची जिसके कमांडर सहायक उपनिरीक्षक कुलदीप सिंह साथ मे मुख्य आरक्षी वीनित सिंह, मुख्य आरक्षी परशुराम, समान्य आरक्षी ब्लैसो जैक्सन , समान्य आरक्षी सिवा रमन आर व पुलिस की ओर से कमांडर उपनिरीक्षक धिरेंद्र कुमार मिश्रा साथ मे स. आ.अशोक यादव, सा. आ.विनय त्रिवेदी थे। रूपईडीहा के चकिया रोड पहुंचने पर एसएसबी व पुलिस ने संदिग्धों को चेक करना शुरू कर दिया तब तक दूर खड़ा एक व्यक्ति एसएसबी व पुलिस को देखकर भागने लगा शक होने पर एसएसबी व पुलिस के जवानों ने  40-50 क़दम की दूरी पर उसे दौड़कर पकड़ लिया। उसकी तलाशी लेने पर उसके जेब से पन्नी मे भूरे अथवा मटमैले रंग का पदार्थ मिला जिसे एसएसबी ने ड्रग्स डिटेक्शन किट से चेक किया तो स्मैक निकला जिसका वजन 70 ग्राम है। अंतरराष्टरीय बाज़ार मे 70 ग्राम स्मैक की कीमत सत्तर लाख़ आकी गई है। कमांडेंट प्रवीण कुमार ने बताया कि स्मैक को सीज़ कर दिया गया है तथा अभियुक्त सहित स्मैक को पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है।

No comments:

Post a Comment