Sunday, January 5, 2020

परिषदीय विद्यालयों के रसॊइयो को ऊनी साल/कम्बल वितरित

अनूप मिश्रा (NNI Coverage तहसील संवाददाता)
पयागपुर (बहराईच) उ0प्र0। तहसील पयागपुर के अंतर्गत न्याय पंचायत शिवदहा के ग्राम वीरपुर में सृजन फाउण्डेशन संस्था के प्रबंधक एवं भाजपा नेता समय प्रसाद मिश्रा जी के द्वारा न्याय पंचायत शिवदहा के समस्त परिषदीय विद्यालयों के रसॊइयो को ऊनी साल/कम्बल वितरित किया गया।बतौर मुख्य अतिथि पयागपुर के खंड शिक्षा अधिकारी उपेंद्र त्रिपाठी उपस्थित हुए। कार्यक्रम का संचालन चंद्रशेखर तिवारी ने किया। कार्यक्रम में लगभग 80 रसोइयो को साल वितरित हुआ। इस अवसर पर सर्वेश श्रीवास्तव, दिनेश, अजय, प्रियंका, साकरुन, शैलेन्द्र,अजय श्रीवास्तव ,प्रधान वीरपुर बनवारीलाल गुप्ता एस एम सी अध्यक्ष घनश्याम  सामाजिक कार्य कर्ता सुदीश पाण्डेय मुकेश पाण्डेय न्याय पंचायत के शिक्षक प्रदीपकुमार तिवारी पेशकार तिवारी अमरेश यादव केवल राम शैलेन्द्र भूषण पूनम तिवारी प्रीती मिश्रा रामावती सहित कई शिक्षक साथी एवं गणमान्य ब्यिक्त मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment