कल्लू मिश्रा (NNI Coverage जनपद ब्यूरो)
कानपुर, उ0प्र0। बिठूर तीर्थ के ब्रह्मा व्रत घाट स्थित ब्रह्मा खूटी मंदिर के कपाट सूर्य ग्रहण के दिन सुबह 5:00 बजे से ही खुले दिखाई दिये। सूर्य ग्रहंण के पश्चात सारे मंदिर बंद थे लेकिन यहां कुछ पैसे के लालच में धर्म को भी भूल गए। अमावस्या के पर्व पर व सूर्यग्रहंण को लेकर आने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ देख पुजारी ने मंदिर के कपाट खोल दिए और पूजा-अर्चना भी चालू की, क्षेत्रवासियों का आरोप है कि पुजारी पैसों के लालच में सब कुछ भूल गए लेकिन जब कैमरा चलते देखा तो पुजारी मंदिर छोड़कर ही भाग गए। वही तीर्थ पर मौजूद लोगों ने कहा कि ग्रहंण के समय सारे मंदिरों में ताले पड़े थे सूदक लगा हुआ था लेकिन यहां के पुजारी सिर्फ पैसे के लालच में सुबह 5:00 बजे से ही मंदिर खोल कर बैठ गए उन्हें किसी भी नियमों से कोई लेना-देना नहीं सिर्फ पैसे के लालच में लोगों को गुमराह कर पैसे कमाने का काम करते हैं यह तो आस्था व धर्म के खिलाफ है जब गंगा सभा अध्यक्ष शिवदीन द्विवेदी से बात की तो उन्होंने बताया खोल दिया होगा चलो कोई बात नहीं।

No comments:
Post a Comment