डॉ0 शकील अंसारी (NNI Coverage तहसील संवाददाता)
नानपारा, बहराइच (उ0प्र0)। देश का 71 वां गणतंत्र दिवस परंपरागत हर्षोल्लास के साथ मनाया गया इस मौके पर सरकारी अर्द्ध सरकारी कार्यालयों स्कूलों एवं निजी प्रतिष्ठानों पर लोगों ने ध्वजारोहण कर राष्ट्र के प्रति निष्ठावान होने का संकल्प लिया। ब्लेसिंग ऑफ गॉड मिशन स्कूल नानपारा में समाजसेवी केशव पांडे ने ध्वजारोहण किया इस मौके पर प्राचार्य गरिमा न्यूटन, प्रबंधक प्रवीण न्यूटन, अध्यापक पूनम ,अर्सलान अंसारी, सोनी, बुशरा ,आरिफा आदि मौजूद रहे। ध्वजारोहण के पश्चात बच्चों ने सांस्कृतिक प्रोग्राम किया जो सराहनीय। राहत जनता इंटर कॉलेज नानपारा में प्रबंधक अरशद खान ने ध्वजारोहण किया इस मौके पर मुज्तबा अली उस्मानी, मंजूर हसन हाशमी आदि ने अपने विचार रखे और राष्ट्रीय एकता का संकल्प दिलाया।
जेपी गर्ल्स इंटर कॉलेज नानपारा में अध्यक्ष सुशील कुमार श्रीवास्तव ने ध्वजारोहण किया इस मौके पर नारायण शाह ,वीरांगना कांत, रामपाल चौहान, प्रदीप कुमार, सुरेंद्र कुमार, गणेश शंकर श्रीवास्तव ,महताब जहां ,प्रियंका गुप्ता, सृष्टि श्रीवास्तव ,डॉक्टर शकील अंसारी आदि ने अपने विचार रखे और बच्चों को राष्ट्रहित में कार्य करने का संकल्प दिलाया इस मौके पर बच्चों ने सरस्वती वंदना ,डांस , देशभक्ति गीत राष्ट्रहित के सांस्कृतिक प्रोग्राम प्रस्तुत किए अच्छा कार्य करने वाले बच्चों को पुरस्कार वितरण भी किया गया। नानपारा उद्योग व्यापार मंडल की ओर से गल्ला गली में ध्वजारोहण किया गया इस मौके पर पूर्व विधायक दिलीप कुमार वर्मा एवं नानपारा चेयरमैन अब्दुल मोहित राजू तथा मुशीर सेठ ने 300 गरीबों को कंबल बांटे। अमीर हसन फारूकी डिग्री कॉलेज एवं कॉलेज ऑफ फार्मेसी में प्रबंधक अतीक अहमद ने ध्वजारोहण किया इस मौके पर फुरकान फारूकी गुफरान फारुकी आदि मौजूद रहे।
मिथिलेश नंदिनी रेशमा आरिफ महाविद्यालय में अध्यक्ष शैलेंद्र कुमार ने ध्वजारोहण किया इस मौके पर छात्र छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रोग्राम किया जिसमें भारी संख्या में गणमान्य लोग मौजूद रहे। मुस्लिम विकास समिति नानपारा की जानिब से मोहल्ला किला कार्यालय पर अध्यक्ष सैयद अब्दुल वाली ने ध्वजारोहण किया इस मौके पर इंकलाब अशरफी, हाजी इलियास ,मेराज खान ,रमेश गौतम आदि मौजूद रहे इसके अलावा तहसील मुख्यालय पर उप जिलाअधिकारी राम आसरे वर्मा ने ध्वजारोहण किया। श्री शंकर इंटर कॉलेज अंजुमन इस्लामिया नानपारा आदि स्कूलों में भी गणतंत्र दिवस का पर्व धूमधाम से मनाया गया।


No comments:
Post a Comment