Thursday, January 23, 2020

नानपारा और दुधवा नेशनल पार्क के बीच अब रेल कारें चलेंगी

ध्यान प्रकाश श्रीवास्तव (NNI Coverage न्यूज एंकर)
उत्तरप्रदेश/बहराइच। दुधवा नेशनल पार्क के बीच पडऩे वाला पूर्वोत्तर रेलवे का नानपारा-मैलानी मार्ग पर ट्रेनों का संचलन हमेशा के लिए बंद हो जाएगा। दोनों के बीच अब रेल कारें चलेंगी। हाईकोर्ट के दिशा-निर्देश पर रेल प्रशासन ने यह अहम निर्णय लिया है। दुधवा नेशनल पार्क स्थित यह महत्वपूर्ण रेलमार्ग बंद हो जाने से टाइगर रिजर्व अब पर्यटकों को लुभाएगा। लोग रेल कार से नजदीक से वन्य जीव जंतुओं (बाघ और बारहसिंघा आदि) को देख सकेंगे।
*तैयार हुआ यह विकल्‍प*
मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह के अनुसार लखीमपुर-मैलानी रेल मार्ग का आमान परिवर्तन पूरा हो गया है। जल्द ही इस आमान परिवर्तित रेल लाइन पर बड़ी लाइन की पैसेंजर व एक्सप्रेस ट्रेनें चलनी शुरू हो जाएगी। लखीमपुर- मैलानी रेलखंड पर ट्रेनों के संचलन के साथ ही नानपारा- मैलानी रूट को बंद कर दिया जाएगा। हाईकोर्ट ने निर्देशित किया था कि वैकल्पिक रेलमार्ग उपलब्ध होने पर नानपारा- मैलानी रेलखंड को बंद कर दिया जाए। फिलहाल लखीमपुर-मैलानी रेल मार्ग विकल्प के रूप में तैयार हो गया है। दरअसल, नानपारा- मैलानी रूट पर ट्रेनों से वन्यजीवों पर खतरा मंडराने लगा था। ट्रेनों के सामने जीव-जंतु आने लगे थे।
*संरक्षित होगी छोटी रेल लाइन*
वर्ष 1892 से 1898 के बीच वन क्षेत्र में नानपारा से मैलानी तक लगभग 170 किमी छोटी लाइनें बिछाई गई थी। फिलहाल, रेल प्रशासन और सरकार ने इस रूट को बंद कर वन क्षेत्र को संरक्षित करने का निर्णय लिया है।  सिर्फ पर्यटकों के लिए रेल कारों  का संचालन किया जाएगा। इज्जतनगर कारखानों में दो रेल कारों का निर्माण  पूरा हो चुका है। कारें नानपारा, रायबोझ, गायघाट, त्रिहिनपुरवा, ककरहा रेस्ट हाउस, मर्तिहा निशानगाढ़ा, बिछिया, मंछरा पूरब, खैरतिया बांध रोड, तिकुनिया, बेलराया, दुधवा, पलिया कलां, मीरा खेरी और मैलानी के बीच चलेंगी।
            मालूम हो कि दुधवा राष्ट्रीय उद्यान के कारण नानपारा-मैलानी रेल खंड को हेरिटेज मीटर गेज ही रखकर पर्यटन हेतु इस्तेमाल किया जाएगा, रेल प्रशासन रेल बस तैयार कर  चुका  है अब रेल बस में बैठ कर यात्री जंगल की खूबसूरती का आनंद ले सकेंगे  दूसरी ओर ट्रेनों के बंद होने  को लेकर यात्रियों में मायूसी है। पर्यटकों के लिए दुधवा टाइगर रिजर्व में घूमना अब और मजेदार हो सकेगा। पर्यटक अब धीमी रफ्तार में रेल बस से प्रकृति एवं वन्य जीवों का नजारा ले सकेंगे। इसके लिए रेलवे के इज्जतनगर यांत्रिक कारखाने में रंग-बिरंगी रेल बस बनाकर तैयार कर दी गई है। एक कोच वाली बस की दीवार पर कई सारे जंगली जानवर जैसे हाथी, बाघ, चीतल और गैंडे के चित्र बनाए गए हैं। इस ट्रेन को चलाने को ले कर जल्द ही रेलवे की ओर से घोषणा की जाएगी। पर्यटकों की सुविधा व वन्यजीवों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने रेल बस चलाने का निर्णय लिया है। इस रेलबस में सीटों को बेहद आरामदायक बनाया गया है। रेलवे ने टूरिज्म के तहत दुधवा टाइगर रिजर्व एवं कतरनिया घाट क्षेत्र में हैरिटेज रेल बस चलाने का निर्णय लिया है। दूसरी ओर पूर्वोत्तर रेलवे के डीआरएम मोनिका अग्निहोत्री ने नानपारा रुपईडीहा स्टेशनों का दौरा किया इस दौरान उन्होंने बताया कि बहराइच से रुपईडीहा नेपालगंज कोलपुर तक ब्रॉड गेज लाइन बिछाने का कार्य जल्द शुरू हो जाएगा दैनिक रेल यात्री संघ के प्रदीप शर्मा पवन तुलसियान मंजूरउल हसन हाशमी ने डीआरएम को  मांग पत्र सौंपा  जिस पर उन्होंने  आश्वस्त किया कि नानपारा से मैलानी प्रखंड पर ट्रेनों का संचालन बंद नहीं होगा  डीआरएम ने रेलवे स्टेशनों पर साफ सफाई व्यवस्था और शौचालय आदि का निरीक्षण किया और उन्होंने स्टेशन अधीक्षकों को फटकार लगाई और विभाग की मंशा के अनुरूप यात्रियों के हित में कार्य करने यह नसीहत दी।

No comments:

Post a Comment