अनूप मिश्रा (NNI Coverage तहसील संवाददाता)
पयागपुर/बिशेश्वरगंज-बहराइच (उ0प्र0)। आज राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर बिशेश्वरगंज के बालाजी कोचिंग सेंटर में स्वामी विवेकानंद जी की 157वीं जयंती मनाई गई। आयोजन गायत्री परिवार बिशेश्वरगंज ने किया। कार्यक्रम की शुरूआत मुख्य अतिथि भाजपा नेता निशंक त्रिपाठी ने विवेकानंद जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया। उन्होंने कहा स्वामी युवाओं के प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने हमारी धर्म ध्वजा हो सम्पूर्ण विश्व में फहराया है। उन्होंने कहा आज देश के बदलते स्वरूप को हम देश रखे हैं, उसके सूत्रधार स्वामी जी ही थे। उन्होंने लोग को धर्म के प्रति राष्ट्र के प्रति लोगों को जागृत किया उनके जीवन उनके विचारों से हम युवाओं को सीख लेनी चाहिए। अपने सम्बोधन के दौरान गायत्री परिवार के वेद प्रकाश द्विवेदी ने स्वामी जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनके विचारों के बारे में चर्चा की। उन्होंने कहा आज देश में विचारों की लड़ाई चल रही है और विचारों की शुद्धि के लिए पं श्रीराम शर्मा आचार्य ने अखिल विश्व गायत्री परिवार की स्थापना की। उन्होंने युग निर्माण योजना के तहत विचार क्रांति अभियान चलाया। गायत्री मंत्र गायत्री यज्ञ को जन जन तक पहुँचाया। उन्होंने कहा हम सभी को स्वनिर्माण के लिए नियमित गायत्री मंत्र का जाप करना चाहिए।
कार्यक्रम का संचालन रवि शुक्ल ने किया। कार्यक्रम को जिला उपाध्यक्ष आनन्द पाण्डेय ने भी सम्बोधित किया। इस दौरान मुख्य अतिथि द्वारा पं श्रीराम शर्मा आचार्य का साहित्य भेंट कर शिक्षकों को सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम में छात्रों ने भी विभिन्न कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस अवसर पर समाजसेवी महेश तिवारी कोचिंग के संचालक दीप नारायण पाण्डेय शिक्षक जिलेदार पाण्डेय मुन्ना लाल पाण्डेय कामता शुक्ल समाजसेवी पवन चौबे अरविंद पाण्डेय अजीत शुक्ल विनीत शुक्ल अंकित शुक्ल सुभाष पाण्डेय नीरज शुक्ल प्रमोद पाण्डेय सत्यम पाठक सहित सैकड़ों छात्र छात्राएं व क्षेत्रीय लोग उपस्थित रहे।


No comments:
Post a Comment