Saturday, January 4, 2020

कड़ाके की ठंड में विधायक ने गरीबों को कंबल वितरित किया

अनूप कुमार मिश्रा (NNI Coverage तहसील संवाददाता)
पयागपुर, बहराइच (उ0प्र0)। बिशेश्वरगंज ब्लाक सभागार में कम्बल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक सुभाष त्रिपाठी जी रहे। उन्होंने क्षेत्र के लगभग 700 निराश्रितों को कम्बल वितरित किया। अपने सम्बोधन में श्री त्रिपाठी ने कहा कि हमारी सरकार समाज के हर वर्ग के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है। सरकार की मंशानुरूप सरकारी योजनाओं का लाभ समाज के हर वर्ग को मिल रहा है। जनधन योजना प्रधानमंत्री आवास योजना शौचालय निर्माण योजना उज्ज्वला योजना सौभाग्य योजना ने तो आमजनमानस के जीवन में परिवर्तन ला दिया है।आज हर वर्ग प्रधानमंत्री मोदी व मुख्यमंत्री योगी जी के कार्यों से खुश है। उन्होंने लोगों से समाज के निराश्रितों के सहयोग की अपील की। कार्यक्रम को विधानसभा संयोजक निशंक त्रिपाठी व भाजयुमो उपाध्यक्ष आनन्द पाण्डेय ने भी सम्बोधित किया। कार्यक्रम का संचालन मण्डल अध्यक्ष धनुही राजकुमार शुक्ल व अध्यक्षता मण्डल अध्यक्ष बिशेश्वरगंज संजीव तिवारी ने की।  इस अवसर पर बी डी ओ विशेश्वरगंज सरयू प्रसाद पी डी सिंह मनोज शुक्ला महेश तिवारी विजय शंकर दूबे के एन द्विवेदी कृष्ण कुमार गिरी धनलाल पाण्डेय अरविंद पाण्डेय नीरज शुक्ल सतीश पाण्डेय सहित कानूनगो लेखपाल ग्राम प्रधान व हजारों लोग उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment