Tuesday, January 28, 2020

राशन की कालाबाजारी से मालामाल हो रहा गोदाम प्रभारी

अखिलेश श्रीवास्तव (NNI Coverage जनपद ब्यूरो)
बहराइच, उ0प्र0। स्थानीय सरकारी राशन की तौल में धांधली की शिकायत पर मीडिया टीम ने सोमवार को भगवान पुर चरदा स्थित खाद्य एवं रसद विभाग के गोदाम पर कवरेज के दौरान  खलबली मच गई और कई मजदूर भाग निकले।गोदाम प्रभारी से से जब घट तौली की बात की गई तो वो साफ इंकार हो गया गोदाम पर पर प्रभारी से जब बोरी के कट्टों की कैमरे के सामने तोलने की बात की गई तो वह आनाकानी करने लगा काफी देर कहने पर चावल की बोरियों का कंप्यूटर कांटे से वजन कराया गया तो 50 किलो के बजाय बोरी में 43 किलो 44 किलो 45 किलो 46 किलो 47 किलो 48 किलो के वजन के ही कट्टे मिले, निरीक्षण के दौरान कुछ बोरियां हाथ से सिली पाई गईं। सूत्रों द्वारा पता चला कि जो अनाज की बोरिया वितरण से पहले सभी बोरो में से जुगाड़ विधि द्वारा 1 किलो 2 किलो किसी मेसे 3 किलो 4 किलो 5 किलो  6 किलो  7 किलो निकाल लिया जाता है उसके बाद सभी बोरो को कोटोदरों को वितरण कर दिया जाता है उसके बाद बची हुई चावल की बोरियो को नेपाल लोकल के तस्करों से मिलकर बेंच दिया जाता है।

No comments:

Post a Comment