Saturday, January 18, 2020

पकड़ा गया ई रिक्शा लुटेरा, मुकदमा दर्ज न्यायालय रवाना

कल्लू मिश्रा (NNI Coverage जनपद ब्यूरो)
कानपुर, उ0प्र0। अपराध एवं अपराधियों के धरपकड़ अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक नगर पश्चिमी कानपुर व क्षेत्राधिकारी कल्याणपुर के निर्देशन में कड़ी जांच की गई। थानाध्यक्ष बिठूर पर वादी सुरेश बहादुर सिंह पुत्र करन सिंह निवासी रामबाग बंजरिया कानपुर नगर की तहरीर पर पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या 334/19 धारा 394/504 भा0द0वि0 के अनावरण के क्रम में विवेचनात्मक कार्यवाही की गई। उपनिरीक्षक राधेकिशन यादव द्वारा घटना का अनावरण करते हुए थाना क्षेत्र बिठूर के टिकरा टैम्पो स्टैंड से राहुल उर्फ सचिन गुप्ता पुत्र दुर्गाप्रसाद गुप्ता निवासी सीसामऊ थाना बंजरिया कानपुर नगर को गिरफ्तार किया गया और उसके कब्जे से लुटे गए ई रिक्शा UP 78 FT 3361 बरामद किया गया। अभ्युक्त को गिरफ्तार कर न्यायिक कार्यवाही हेतु रवाना किया गया।

No comments:

Post a Comment